विकास दुबे के भाई दीप प्रकाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित, सुराग नहीं लगा पा रही पुलिस

लखनऊ। बिकरू शूटआउट के मुख्य आरोपी और पांच लाख रुपए के इनामी दुर्दांत अपराधी विकास दुबे के भाई दीप प्रकाश को पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा सकी है। दीप प्रकाश के लगातार फरार चलने के कारण राजधानी लखनऊ पुलिस ने उस पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस की टीमें आरोपित की तलाश में छापेमारी कर रही हैं। बता दें कि दीप प्रकाश बिकरू कांड के बाद से ही फरार चल रहा है। इतना ही नहीं, दीप प्रकाश पर लखनऊ के कृष्णा नगर कोतवाली में जालसाजी समेत अन्य धाराओं में एफआईआर भी दर्ज है।

Lucknow police has announced a reward of 20 thousand on Vikas Dubeys brother Deep Prakash Dubey

सर्विलांस की मदद से दीप को तलाश रही पुलिस
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दुर्दांत अपराधी विकास दुबे का भाई दीप प्रकाश 2 जुलाई को कानपुर देहात के गांव बिकरू में हुए शूटआउट के बाद से फरार है। जिसे पकड़ने के लिए उसके सिर पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस की मानें तो वह लखनऊ में ही कहीं छिपा है। लेकिन लगतार अपनी लोकेशन बदल रहा है। लखनऊ स्थित उसके घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है जो हर आने जाने वालों पर नजर रख रही है। साथ ही सर्विलांस की मदद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

विकास की पत्नी रिचा पुलिस के सामने रखाना चाहती है अपना पक्ष
सोमवार को कृष्णानगर पुलिस ने दीप प्रकाश के घरवालों से नए सिरे से पूछताछ की। इस दौरान आरोपित की लोकेशन के बारे में जानकारी ली गई। हालांकि पुलिस को परिवारजन ने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। पुलिस की एक टीम सादे वर्दी में दीप प्रकाश के घर के बाहर भी मौजूद रही, जो हर आने जाने वाले लोगों पर नजर रख रही थी। उधर, विकास की पत्नी रिचा बेटे के साथ दो दिन पहले अधिकारियों से मिलने कृष्णानगर कोतवाली पहुंची थी। रिचा अपना पक्ष रखने आई थी। हालांकि अधिकारियों के बाहर होने के कारण उनकी मुलाकात नहीं हो पाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+