Lucknow News: हाईकोर्ट ने अतिरिक्त मुख्य सचिव को लगाई फटकार, दिया एक सप्ताह का समय
इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने अतिरिक्त मुख्य सचिव को आदेश का अनुपालन नहीं करने के लिए कड़ी फटकार लगाई है।
Allahabad High Court: उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर कुमार गर्ग को इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने कड़ी फटकार लगाई है। गर्ग को अदालत ने चेतवानी देते हुए आदेश का अनुपालन करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है।
अदालत ने अवमानना के मामले में सुधीर कुमार गर्ग को तभी राहत प्रदान की जब उन्होंने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर वो कोर्ट के आदेश का अनुपालन कर देंगे। मामले को लेकर अगली सुनवाई 18 जुलाई को होगी।

कोर्ट ने सख्त लहजा अख्तियार करते हुए कहा कि सुधीर कुमार गर्ग को व्यक्तिगत तौर पर अगली सुनवाई पर पेश होना होगा और उस दिन तक यदि उन्होंने आदेश का अनुपालन नहीं किया तो उनके खिलाफ अदालत की अवमानना के आरोप तय किए जाएंगे।
अदालत का फरमान मिलने के बाद मंगलवार सुबह ही गर्ग सरकारी अधिवक्ता और वकीलों के साथ अदालत पहुंच गए थे। करीब साढ़ चार घंटे चली सुनवाई के बाद अदालत ने उनको कड़ी फटकार लगाते हुए सरकारी वकील अमिताभ राय से पूछा की अदालत के आदेश का अनुपालन हुआ या नहीं। इस पर राय कोई जवाब नहीं दे पाए।












Click it and Unblock the Notifications