लखनऊ: 'बॉयफ्रेंड ने दिया धोखा, गोमती नदी में कूदी प्रेमिका, बोली- अब जीना नहीं चाहती
लखनऊ: 'बॉयफ्रेंड ने दिया धोखा, गोमती नदी में कूदी प्रेमिका, बोली- अब जीना नहीं चाहती
Lucknow News: प्यार में धोखा खाई एक युवती ने 15 नवंबर को राजधानी लखनऊ की गोमती नदी में छलांग लगा दी। युवती को कूदता देख गोताखोरों ने उसे बचा लिया और पुलिस को सूचना दी। गोताखोरों की सूचना पर पहुंची गोमती नगर पुलिस लड़की को अपने साथ ले पुलिस स्टेशन ले गई और उससे पूछताछ कर रही है। बता दें, प्रेमिक पिछले एक साल से रिलेशनशिप में थी, लेकिन उसका बॉयफ्रेंड पिछले कुछ दिनों से किसी और लड़की से बात करने लगा था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोमतीनगर के विकासखंड इलाके में रहने वाली एक युवती सौरभ नाम के युवक के साथ पिछले एक साल से रिलेशनशिप में थी। कुछ दिन पहले युवती को पता चला कि सौरभ उसे धोखा दे रहा है। इस बात पर लेकर दोनों के बीच कहासुनी भी हुई थी। इसके बाद युवती 15 नवंबर को गोमती नदी के पास रिवर फ्रंट पहुंची और खुदकुशी के लिए छलांग लगा दी। उसे कूदता देख गोताखोर श्रीपाल निषाद, रंजीत निषाद, विशाल निषाद और रामचंद्र निषाद ने नाव से मौके पर पहुंचकर बचाने की कोशिश करने लगे।
गोताखोरों की मानें तो पानी में कूदने के बाद युवती काफी देर तक संघर्ष करती रही। इस दौरान उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद युवती को नदी से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक, युवती व उसके परिजन को सूचना दे दी थी। हालांकि, इस मामले में अभी पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। प्रेमिका की तरफ से अगर तहरीर मिलती है तो उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। युवती ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि बॉयफ्रेंड सौरभ ने उसे धोखा दिया है, इसलिए वो जीना नहीं चाहती। फिलहाल पुलिस ने युवती को समझाकर घर भेज दिया।












Click it and Unblock the Notifications