लखनऊ: निर्वस्त्र हालत में मिला 25 साल की लड़की का शव, पास में पड़े थे कपड़े
लखनऊ, अप्रैल 29: खबर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से है। यहां एक खाली प्लॉट में एक 25 वर्षीय युवती का शव निर्वस्त्र हालत में पड़ा मिला है। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शव को देखने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस युवती की शिनाख्त करवाने का प्रयास कर रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि युवती की रेप के बाद हत्या कर उसके शव को फेंका गया है।

यह मामला पारा इलाके के जोगीपुरम कॉलोनी का है। यहां 28 अप्रैल की देर शाम एक खाली प्लॉट में एक 25 वर्षीय युवती का शव निर्वस्त्र हालत में मिला है। स्थानीय लोगों ने टहलने के दौरान उस युवती के शव खाली प्लॉट की बाउंड्री के अंदर पड़ा देखा। युवती के माथे पर चोट लगी हुई थी और उसके कपड़े उससे कुछ ही दूरी पर पड़े थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। यह युवती कौन है, इस बात की जानकारी नहीं हो सकी है। हालांकि, पुलिस शिनाख्त करवाने का प्रयास कर रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रेप के बाद हत्या कर शव को खली प्लॉट में ठिकाने लगाया गया है। वहीं, पारा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार के मुताबिक, जोगीपुरम इलाके में एक खाली प्लाट है, उसके चारों ओर बाउंड्री है। बाउंड्री के अंदर देर रात को लोगों की निगाह उस युवती के शव पर पड़ी थी जिसके माथे पर चोट का निशान भी है। उन्होंने कहा कि खाली प्लाट किसका है, यह जानकारी जुटाने के साथ ही उस मृत युवती की भी शिनाख्त करवाने का प्रयास किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications