राहुल गांधी की मानसिक जांच के लिए जारी हुआ मेडिकल कार्ड
लखनऊ। जेएनयू में छात्रों ने जिस तरह से देश विरोधी नारे लगाये हैं उसके बाद इस पूरे मुद्दे पर राजनीति गर्मा गयी है। विपक्षी दल के नेता केंद्र सरकार को इस मुद्दे पर घेरने में लगी हुई है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने जेएनयू के छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमारे के पक्ष में बयान दिया था।
#JNU ROW: दुर्भाग्यवश देश का बेस्ट विवि बन गया अखाड़ा

जिसके बाद लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में राहुल गांधी की मानसिक जांच के लिए एक छात्र ने मेडिकल कार्ड बनवाया है। राहुल गांधी के हालिया बयान से आहत एक मेडिकल छात्र ने केजीएमू में राहुल की मानसिक जांच के लिए मेडिकल कार्ड बनवाया है जो काफी चर्चा का विषय बन गया है।
केजीएमयू के छात्र विनोद का कहना है कि राहुल गांधी ने जिस तरह से जेएनयू और अन्य हालिया विवाद पर बयान दिया है वह काफी हैरान करने वाला है ऐसे में उनकी मानसिक जांच बेहद जरूरी है। गौर करने वाली बात यह है कि राहुल गांधी के नाम से कार्ड भी जारी कर दिया गया है। जिसमें उनके उम्र, उनके पिता के नाम सहित अन्य जानकारी दर्ज की गयी है।












Click it and Unblock the Notifications