लखनऊः महिला सिपाही ने पुलिस अफसर पर लगाया यौन शोषण का आरोप, वीडियो बनाकर कहा- मैं खुद अपनी सुरक्षा नहीं कर पा रही हूं

लखनऊ। महिलाओं की सुरक्षा और उनके सम्मान के प्रति लखनऊ पुलिस कितनी संवेदनशील और तत्पर है। इसकी हकीकत महिला कांस्टेबल के एक वायरल वीडियो से सामने आ गयी है। वीडियो में रो-रोकर अपने साथ हो रही ज्यादती की कहानी बयां कर रही महिला कांस्टेबल ने यूपी पुलिस और प्रशासन के दावों की हवा निकाल दी है। महिला कांस्टेबल ने वायरल वीडियो में आरोप लगाया है कि उसके ही अधिकारी उसका यौन शोषण करने की कोशिश कर रहे हैं।

महिला सिपाही ने बनाया वीडियो

महिला सिपाही ने बनाया वीडियो

साथ ही उसने यह भी आरोप लगाया है कि बात न मानने पर उसे परेशान किया जा रहा है और कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। पीड़िता राजधानी में ही रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात थी। यहां आरआई ( recruitment inspector ) उसके यौन शोषण के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे थे। विरोध करने पर उसके मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

महिला कांस्टेबल ने लगाए गंभीर आरोप

महिला कांस्टेबल ने लगाए गंभीर आरोप

महिला कांस्टेबल का कहना है कि छुट्टी मांगने पर अवकाश भी नहीं दिया जा रहा था। परेशान होकर उसने अपना ट्रांसफर जानकीपुरम थाना चौकी में करवा लिया। लेकिन आरोपी आरआई अभी भी उसे सबक सिखाने की धमकी दे रहा है।आरोप है कि जब उसने घटना की शिकायत करने के लिए एसएसपी लखनऊ से मिलने की कोशिश की तो उनके पीआरओ ने कप्तान साहब से मिलने नहीं दिया। एसएसपी के पीआरओ आरोपी आरआई का ही पक्ष ले रहे हैं।

' मैं खुद ही अपनी सुरक्षा नहीं कर पा रही हूं '

' मैं खुद ही अपनी सुरक्षा नहीं कर पा रही हूं '

पीड़ित महिला कांस्टेबल ने कहा कि मुझे पुलिस में महिलाओं की सुरक्षा के लिए भर्ती किया गया है। लेकिन मैं खुद ही अपनी सुरक्षा नहीं कर पा रही हूं। जब मुझे ही न्याय नहीं मिल रहा है तो अन्य महिलाओं को क्या भरोसा दिला पाऊंगी कि उनके साथ न्याय होगा? कहा कि इस प्रदेश और पुलिस की न्याय व्यवस्था से मेरा विश्वास खत्म हो गया है।

जल्द होगी कार्रवाई

जल्द होगी कार्रवाई

आरोप है कि कोई भी अधिकारी पीड़िता की बात सुनने को तैयार नहीं है। मामले की जांच एसपी हाईकोर्ट लखनऊ अंकिता चौधरी को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि महिला कांस्टेबल द्वारा यातायात निरीक्षक लखनऊ पर लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। पीड़ित महिला कर्मचारी से संपर्क किया गया है। वह अभी अवकाश पर है और अन्य जनपद में है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+