लखनऊ के डीएम देश के टॉप 3 की लिस्ट में, राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के डीएम राजशेखर को देश के श्रेष्ठ डीएम की श्रेणी में चुना गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने राजशेखर का नाम इस सूचि में चुना है।

चुनाव आयोग ने 2015 में हुए चुनावों में बेहतरीन भूमिका निभाने वाले डीएम को सम्मानित ककरने का फैसला लिया है। सर्वश्रेष्ण निर्वाचन अवॉर्ड 2015 की सूचि में लखनऊ के डीएम को तीसरे स्थान पर रखा गया है।
डीएम राजशेखर के अलावा आंध्र प्रदेश के अनंतपुर के डीएम कोनाससीधुर और पटना के डीएम संजय कुमार अग्रवाल को पहले और दूसरे स्थान के लिए चुना गया है।
चुनावों में बेहतरीन भूमिका निभाने वाले तीनों डीएम को 7 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा। वहीं 25 जनवरी को होने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी इन लोगों अवॉर्ड से नवाजेंगे।












Click it and Unblock the Notifications