थाने पहुंचे प्रेमी ने कहा- साहब प्रेमिका बहुत मारती है..घर नहीं जाऊंगा, फिर हाथ पकड़कर अपने साथ खींच ले गई वो
थाने पहुंचे प्रेमी ने कहा- साहब प्रेमिका बहुत मारती है..घर नहीं जाऊंगा, फिर हाथ पकड़कर अपने साथ खींच ले गई वो
लखनऊ, 20 जुलाई: एक हैरान कर देने वाली खबर राजधानी लखनऊ से सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, रविवार देर रात एक युवक सआदतगंज थाने पहुंचे। थाने में पुलिसकर्मियों से बोला कि साहब इसके साथ नहीं जाऊंगा, यह घर भी झगड़ती है और मारती है। हंगामा कर रही युवती को पुलिसकर्मियों ने रोकना चाह तो उसने पुलिसकर्मियों से भी धक्का-मुक्की की।

इतना ही नहीं, युवती ने दारोगा की पिस्टल छीनने का प्रयास किया। इस दौरान वो अपने प्रेमी का हाथ पकड़कर उसे अपने साथ खींच ले गई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हालांकि, यह खबर सुनने में थोड़ी फिल्मी तो लगी होगी। लेकिन यह कोई फिल्मी कहानी नहीं, बल्कि हकीकत है। दरअसल, युवती पिछले पांच सालों से प्रेमी के साथ लिवइन रिलेशनशिप में रह रही थी। खबरों के मुताबिक, वो पहले दिल्ली में रह रही थीं अब करीब एक साल से काकोरी की डूडा कालोनी में रह रही है।
सआदतगंज थाने के इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार यादव ने बताया कि युवक अम्बरगंज रामनगर का रहने वाला है। युवक के पिता ने थाने में लिखित शिकायत की थी कि युवती उनके बेटे को प्रताडि़त करती है, पीटती है बंधक बनाकर रखा है। बेटा उसकी हरकतों से त्रस्त हो चुका है। इंस्पेक्टर ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस युवक और युवती को थाने लेकर आयी थी। थाने आने पर युवती ने हंगामा शुरू कर दिया। वह जोर-जोर से चिल्लाते हुए युवक को साथ ले जाने का दबाव बना रही थी।
लेकिन युवक उसके साथ जाने को तैयार नहीं था। वह बार बार यही कह रहा था कि साहब यह घर भी यही ड्रामा करती है। पीटती है वह हरकतों से त्रस्त हो चुका है। युवती, पुलिस कर्मियों से धक्का-मुक्की करने लगी। विरोध पर युवती ने दारोगा की पिस्टल छीनने का प्रयास किया। आखिर में युवक उसके पिता और युवती के बीच समझौता हो गया। युवक ही उसके साथ रहने को तैयार हो गया। युवती अपने प्रेमी को अपने साथ लेकर चली गई।












Click it and Unblock the Notifications