अखिलेश ने फोन कर जाना राकेश टिकैत का हाल, कहा- भाजपा के समर्थक भी शर्म से सिर झुकाएं और...

Akhilesh Yadav Latest News, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गाजीपुर बॉर्डर पर बैठे किसान नेता राकेश टिकैत से फोन पर वार्ता की। इस दौरान अखिलेश यादव ने राकेश टिकैत के हालचाल जाना। बता दें कि किसान आंदोलन 26 जनवरी के बाद ठंडा पड़ता दिख रहा था और पुलिस भी गाजीपुर बॉर्डर पर डटे किसानों को हटाने की तैयारी में थी। लेकिन राकेश टिकैत के रोने के बाद रातोंरात एक बार फिर माहौल बदल गया है। तो वहीं, किसान नेता राकेश टिकैत ने भी आंदोलन खत्म करने से साफ इनकार कर दिया। इस दौरान शुक्रवार की सुबह राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के नेता जयंत चौधरी गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे और यहां राकेश टिकैत से मुलाकात कर उन्हें अपना समर्थन दिया है।

kisan andolan: Former UP CM Akhilesh Yadav called about Rakesh Tikaits health

Recommended Video

    Kisan Andolan : Ghazipur Border पर बोले Rakesh Tikait- 40 Second में आंदोलन शुरू | वनइंडिया हिंदी

    भाजपा के समर्थक भी शर्म से मुंह छिपाए फिर रहे हैं: अखिलेश यादव
    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को गाजीपुर बॉर्डर पर बैठे किसान नेता राकेश टिकैट से फोन पर वार्ता की। अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'अभी राकेश टिकैत जी से बात करके उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। भाजपा सरकार ने किसान नेताओं को जिस तरह आरोपित व प्रताड़ित किया है, वो पूरा देश देख रहा है। आज तो भाजपा के समर्थक भी शर्म से सिर झुकाएं और मुंह छिपाए फिर रहे हैं। आज देश की भावना और सहानुभूति किसानों के साथ है।

    हिंदुस्तानी आज भी किसानों के साथ खड़े हैं: अखिलेश यादव
    इससे पहले अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'सबका पेट भरनेवाले किसानों को भाजपा भूखा-प्यासा रखकर व झूठे आरोप लगाकर हराना चाहती है लेकिन चंद भाजपाइयों को छोड़कर सवा सौ करोड़ हिंदुस्तानी आज भी किसानों के साथ खड़े हैं। सपा किसानों के साथ है!' अपने दूसरे ट्वीट में अखिलेश यादव ने लिखा, 'आज जिस तरह छल-बल का प्रयोग कर भाजपा सरकार किसानों के आंदोलन को कुचल रही है, उससे किसानों के साथ-साथ हर सच्चे भारतीय की आत्मा रो रही है। किसान अगले चुनाव में सरकार की क्रूरता का जवाब वोट से देंगे। आज भाजपा जिन किसानों को सड़क से उठा रही है, वो कल भाजपा को ही सड़क पर ले आएंगे।'

    धरना स्थल पहुंचने लगे किसान
    बता दें कि तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए पिछले काफी लम्बे समय से कृषि कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली बॉर्डर पर डटे हुए है और पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है। लेकिन 26 जनवारी के बाद ये आंदोलन ठंड़ा पड़ता दिखा रहा था, लेकिन गुरुवार की रात यहां पर काफी कुछ देखने को मिला, प्रदर्शनकारियों को यहां से हटाने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने गुरुवार की शाम को यहां से प्रदर्शनकारियो को संबोधित करते हुए कहा कि वह धरनास्थल को नहीं छोड़ेंगे। इस दौरान भावुक टिकैत रो पड़े और उनका रोने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा, जिसके बाद बड़ी संख्या में हरियाणा से किसान प्रदर्शन स्थल पर पहुंचने लगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+