UP: CM योगी ने लांच किया यूनिवर्सिटी गेम्स का Logo, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कही ये बात

सीएम योगी ने शुक्रवार को Khelo India University Games का Logo लांच किया। यूपी में 25 मई से इन खेलों की शुरूआत होगी। यह यूपी के चार शहरों में आयोजित किए जाएंगे।

योगी आदित्यनाथ

Khelo India University Games: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को यहां खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (KIUG) के तीसरे संस्करण के Logo और जर्सी का शुभारंभ किया। ये खेल पहली बार यूपी में हो रहे हैं और 25 मई से शुरू होने वाले हैं। इस मौके पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भी योगी के साथ मौजूद थे।

अपना आंदोलन समाप्त करें पहलवान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि, पिछले पांच सालों में यूपी की छवि काफी तेजी से बदली है। जिस राज्य में पहले दंगे होते थे अब वहां खिलाड़ियों का दंगल होगा। अब पूरा यूपी खेलों के लिए जाना जाएगा। जंतर मंतर पर बैठे पहलवान अपना आंदोलन समाप्त कर दें। उनकी सभी मांगों को सरकार पूरा कर रही है।

पहलवानों के आरोपों को लेकर गभीर है सरकार

वहीं, केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की थीम सॉन्ग लॉन्चिंग के मौके पर आयोजन के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पहलवानों के आरोपों को गंभीरता से लिया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने भी अपना आदेश दे दिया है इसलिए अब आंदोलन करने का कोई विकल्प नहीं बचता। उनकी सारी मांगे पूरी की जाएंगी।

25 मई से शुरू होंगे गेम्स

योगी सरकार यूपी में खेलों के कायाकल्प में लगी हुई है और KIUG उसी प्रयास का हिस्सा है। यह आयोजन 25 मई को लखनऊ के बीबीडी यूनिवर्सिटी क्रिकेट ग्राउंड में भव्य उद्घाटन समारोह के साथ शुरू होगा और 3 जून को बीएचयू वाराणसी में समाप्त होगा। कबड्डी जैसे खेल 23 मई से शुरू होंगे। यह आयोजन 2022 में होना था, लेकिन महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। इन खेलों की मेजबानी पहले ओडिशा और बेंगलुरु द्वारा की जा चुकी है।

खेलों के प्रसारण सोशल मीडिया पर पूरी तैयारी

अतिरिक्त मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने बताया कि, पिछले संस्करणों में भाग लेने वाले 3,900 एथलीटों के मुकाबले, यूपी 4,705 एथलीटों की मेजबानी करेगा। खेलों को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया का भरपूर इस्तेमाल किया जाएगा। दूरदर्शन को आधिकारिक टेलीविजन भागीदार के रूप में चुना गया है। भारतीय खेल प्राधिकरण इस आयोजन के लिए एक अलग पीआर और मीडिया एजेंसी नियुक्त कर रहा है। लखनऊ और अन्य प्रमुख शहरों के सभी प्रमुख चौराहों पर बड़ी स्क्रीन लगाई जाएंगी।

एथलीटों को बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास

उन्होंने कहा कि छात्रावासों में खिलाडिय़ों के शौचालयों की मरम्मत और उन्नयन का काम तेजी से चल रहा है जबकि कमरों में विंडो एसी लगाए जा रहे हैं। घटना की निगरानी के लिए तकनीकी और नियंत्रण कक्ष बनाए जा रहे हैं। सभी 15 स्थानों पर फ्लड लाइटें लगाई जा रही हैं। खेल विशिष्ट प्रबंधकों को नियुक्त किया गया है, जो उपकरणों की खरीद के लिए जिम्मेदार होंगे और आयोजनों के दौरान प्रतियोगिता प्रबंधकों के साथ समन्वय करेंगे।

इन आठ खेलों को किया गया शामिल

यूपी के चार शहरों जैसे वाराणसी, गोरखपुर, नोएडा और लखनऊ में आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा नई दिल्ली में निशानेबाजी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम के अनुसार लखनऊ में 8 स्थानों पर 12 खेल प्रतियोगिताएं (तीरंदाजी, जूडो, मल्लखंब, वॉलीबॉल, तलवारबाजी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, रग्बी, एथलेटिक्स, हॉकी, फुटबॉल) आयोजित की जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+