कल्याण सिंह किसी जाति के नहीं देश के नेता थे, उनकी भरपाई करना मुश्किल होगा- मुरली मनोहर जोशी
भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को निधन हो गया। कल्याण सिंह 89 साल के थे और पिछले कई दिनों से बीमार थे।
लखनऊ, 22 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को निधन हो गया। कल्याण सिंह 89 साल के थे और पिछले कई दिनों से बीमार थे। कल्याण सिंह के निधन पर बीजेपी समेत पूरे देश में शोक की लहर है। बीजेपी के दिग्गज नेताओं में उनकी गिनती होती थी। उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि कल्याण सिंह किसी जाति के नेता नहीं थे। उन्होंने किसानों, शोषित और पिछड़े लोगों के लिए दर्द महसूस किया, लेकिन वे अकेले उनके नेता नहीं थे। वह देश के नेता थे...यह एक व्यक्तिगत क्षति है।

बाबरी मस्जिद विध्वंस की घटना को याद करते हुए मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि कल्याण सिंह और मैंने एक साथ डंडों और गोलियों का सामना किया। इस नुकसान की भरपाई करना मुश्किल होगा। बता दें कि 6 दिसंबर 1992 को कल्याण सिंह के शासन में लाखों की संख्या में कारसेवकों ने विवादित ढांचे को गिरा दिया था और इस स्थिति में भी कल्याण सिंह ने कारसेवकों पर गोली नहीं चलवाई जिस कारण उन्हें अपनी सरकार गंवानी पड़ी थी।
यह भी पढ़ें: जंतर-मंतर नारेबाजी मामला: फरार हिंदू आर्मी चीफ सुशील तिवारी लखनऊ से गिरफ्तार
हालांकि इस घटना के बाद उन्होंने कभी भी अपना स्टैंड नहीं बदला। वे हर मौके पर यही कहते थे कि जो कुछ भी हुआ है मेरे कहने कर किया गया है। अधिकारियों ने मेरे आदेश का पालन किया है, इसमें उनका कोई दोष नहीं है। जो भी सजा देनी है मुझे दो। यहां तक की उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें मस्जिद गिराए जाने का कोई अफसोस नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications