यूपी में पत्रकार की मां को छेड़खानी के विरोध में थाने में जलाकर मार डाला
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अपराधी किस तरह से निर्भीक हैं उसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अब यहां पत्रकार और उनका परिवार भी सुरक्षित नहीं है। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक पत्रकार की मां को तथाकथित रूप से पुलिस थाने में जिंदा जलाकर मार दिया गया है।
वहीं मामला पुलिस से जुड़ा होने की वजह से इसे पुलिस दबाने की कोशिश कर रही है। इस मामले में दो पुलिसवालों को निलंबित कर दिया गया है। मौत से पहले महिला पुलिस वालों पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। महिला ने आरोप लगाया था कि जब उसने छेड़खानी का विरोध किया था तो उसे पुलिसवालों ने थाने में जला दिया।
उधर मृत महिला के पत्रकार बेटे का आरोप है कि उनकी मां की हत्या करायी गयी है और इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए। जबकि पुलिस का कहना है कि महिला ने खुद मिट्टी का तेल अपने उपर डालकर आत्म हत्या की है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ठी इसी तरह से पत्रकार जगेंद्र सिंह को भी जिंदा जलाकर मौत के घाट उतार दिया गया था। मरने से पहले जगेंद्र ने अपने बयान में मंत्री राममूर्ती वर्मा सहित कई पुलिस वालों का नाम लिया था लेकिन बावजूद आजतक मंत्री के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हो सकी है और वह अभी भी फरार है।













Click it and Unblock the Notifications