यूपी का क्लिंटन गांव जो हिलेरी के लिए मांग रहा दुआ
लखनऊ। अमेरिका की राष्ट्रपति की रेस में शामिल हिलेरी क्लिंटन के लिए ना सिर्फ अमेरिका में बल्कि यूपी के लखनऊ में भी शुभकामनायें दी जा रही हैं। लखनऊ के जबरौली गांव जहां हिलेरी के पति बिल क्लिंटन 2014 में आये थे के लिए लोग जीत की दुआयें मांग रहे हैं। जबरौली गांव के लोगों को उम्मीद है कि राष्ट्रपति बनने के बाद हिलेरी यहां आयेंगी।

वह अपने पति की ही तरह जबरौली गांव आयेंगी और यहां के लोगों को भी विश्वस्तरीय सुविधायें मिलेंगी। गांव के लोग हिलेरी की जीत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं, यहां के लोग आपस में लड्डू बांट रहे हैं और ऑल द बेस्ट कह रहे हैं। हिलेरी डेमोक्रैटिक उम्मीदवार हैं जो रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।
गांव के लोग हिलेरी के समर्थन में पोस्टर के साथ लंबी लाइनों में लगकर दुआयें मांग रहे हैं और उनका नाम ले रहे हैं। गौरतलब है कि दो वर्ष पूर् जुलाई माह में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन मोहनलालगंज स्थित जबरौली गांव आये थे और यहां से उन्होंने स्वास्थ्य अभियान शुरु किया था। जिसके बाद यह गांव दुनिया की नजर में आये थे।












Click it and Unblock the Notifications