यूपी: आईपीएस सुरेंद्र दास की मौत का हुआ खुलासा, एसपी पश्चिम ने सौंपी जांच रिपोर्ट
लखनऊ। आईपीएस सुरेंद्र दास की मौत की जांच करीब तीन महीने से चल रही थी, जिसके बाद निष्कर्ष निकालते हुए एसपी पश्चिम ने उच्चाधिकारियों को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। इस रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है कि उनकी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं है। सुरेंद्र दास ने डिप्रेशन में आकर आत्महत्या की थी। लिहाजा उनकी मौत के बाद कई लोगों पर संदेह जताते हुए आरोप लगाया गया था लेकिन अंत में सभी आरोप बेबुनियाद निकले। बता दें कि सितंबर माह में सुरेंद्र दास ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी।

आत्महत्या के लिए कोई जिम्मेदार नहीं
एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह एक आत्महत्या है, इसमें किसी को भी दोषी नहीं ठहराया जा सकता। आईपीएस सुरेंद्र दास खुद सोशल मीडिया पर मौत के तरीके ढूंढते रहते थे और वह काफी तनाव में भी थे, जिसकी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया। हालांकि, उनके परिवारजनों पर आरोप लग रहे थे लेकिन तीन महीने तक चली पूरी जांच के बाद जो निष्कर्ष निकला है उसमें किसी को भी दोषी नहीं पाया गया है।

ससुरालवालों ने लगाया था ये आरोप
बता दें, इस मामले में दिवंगत आईपीएस के ससुर ने सुरेंद्र के भाई, भाभी, मां और बहनों को उनकी आत्महत्या का जिम्मेदार बताया था। उनका कहना था कि अपने परिवार की वजह से सुरेंद्र काफी तनाव में रहते थे। उन्होंने इस मामले में कई कॉल रिकॉर्डिंग भी जारी किए थी, जिसकी वजह से आईपीएस का परिवार भी संदेह के घेरे में आ गया था। ससुरालवालों ने कहा था कि सुरेंद्र का परिवार हमेशा उनसे रुपए की डिमांड करता था, जिसकी वजह से वो काफी प्रेशर में भी थे। आरोप यह भी लगाया गया कि रवीना से पहले भी सुरेन्द्र दास की एक और युवती से वैवाहिक रस्में हुई थीं। उस लड़की को सुरेंद्र भी काफी पसंद करते थे लेकिन सिर्फ परिवार के दबाव में आकर उन्होंने इस रिश्ते को तोड़ दिया था।

पत्नी से विवाद के बाद की थी आत्महत्या
परिजनों ने एसपी की आत्महत्या पर सुरेंद्र की पत्नी रवीना पर आरोप लगाया था कि वो सुरेंद्र को उनके परिवार से दूर रहने को कहती थीं। यही वजह है कि सुरेंद्र ने आत्महत्या का रास्ता अपनाया। वहीं कुछ दिने पहले हुए प्रेस वार्ता में रवीना के पिता ने सुरेंद्र के परिवार पर आरोप लगाया था कि सुरेंद्र की मौत का असली कारण उनका परिवार ही है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे
-
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को कब मिलेगी 14वीं किस्त ? ₹2000 या ₹4000 कितनी राशि आएगी खाते में












Click it and Unblock the Notifications