यूपी में बनेगा भारत का पहला साइकिल हाईवे, नहीं चलेंगे कोई वाहन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार अब अपने आखिरी साल में चल रही है। ऐसे में अखिलेश यादव प्रदेश के सामने अपने विकास कार्य को रखने में बिल्कुल भी पीछे नहीं रहना चाहते हैं। अखिलेश यादव की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें प्रदेश के विकास कार्य से जुड़ी कई योजनाओं को हरी झंडी दी गयी। साथ ही इस साल तबादला नीति में भी परिवर्तन करने का फैसला लिया गया है।

अखिलेश सरकार अपने सभी ड्रीम प्रोजेक्ट को चुनाव में जाने से पहले जनता के सामने रखना चाहती है। इसके लिए सैफई में इंटरनेशनल स्टेडियम बनाने के साथ लकनऊ के कैसरबाग रेलवे स्टेशन का कायाकल्प करने की भी योजना बनायी जा रही है। कैसरबाग बस अड्डे को मॉडल बस स्टॉप की तर्ज पर विकसित करने का अखिलेश सरकार ने फैसला लिया है।

इसके अलावा बेसिक शिक्षा के शिक्षकों की मृत्यु पर उनके आश्रितों को नौकरी देने सहित डेटा आपरेटर सेवा नियमावली और होम्योपैथी विभाग की नियमावली पर कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी है। अखिलेश यादव ने आज कैबिनेट बैठक में कई अहम योजनाओं को हरी मंजूरी दी है...

देश का पहला साईकिल हाईवे

देश का पहला साईकिल हाईवे

आगरा से इटावा तक देश के पहले साईकिल हाईवे को मिली हरी झंडी।

कोई और वाहन नहीं चलेगा इस हाईवे पर

कोई और वाहन नहीं चलेगा इस हाईवे पर

इस हाईवे पर साईकिल के अलावा किसी भी वाहन को चलने की अनुमति नहीं होगी।

दोनों तरफ होंगे सड़क पर फूल-पौधे

दोनों तरफ होंगे सड़क पर फूल-पौधे

यह हाईवे ढाई मीटर चौड़ा होगा और आरसीसी का बनेगा, दोनों ओर फूल-पौधे लगाये जायेंगे।

सौर उर्जा से चलेगी लाईट

सौर उर्जा से चलेगी लाईट

रात में चलने वालों के लिए लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी जो सौर उर्जा से चलेगी।

पर्यटकों का होगा मुख्य आकर्षण

पर्यटकों का होगा मुख्य आकर्षण

यह हाईवे पर्यटको के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा, रोड़ पर चलने वालों के लिए होगी सुरक्षा व्यवस्था।

एयरपोर्ट की तर्ज पर बस अड्डा

एयरपोर्ट की तर्ज पर बस अड्डा

कैसरबाग बस अड्डे को एयरपोर्ट की तर्ज पर किया जाएगा विकसित।

बनेंगी चार नयी तहसील

बनेंगी चार नयी तहसील

कन्नौज में हरसेन, पीलीभीत में अमरिया, चंदौली में नौगढ़ में बनेगी तहसील।

समूह ग के कर्मचारियों को भी मिलेगा सीयूजी सिम

समूह ग के कर्मचारियों को भी मिलेगा सीयूजी सिम

विधान परिषद सचिवालय के समूह ग कर्मचारियों को मिलेगा सीयूजी सिम।

पुलिस विभाग का होगा कायाकल्प

पुलिस विभाग का होगा कायाकल्प

पुराने भवनों को गिराकर नये भवन बनाये जायेंगे।

डॉक्टर नहीं कर सकेंगे प्राइवेट प्रैक्टिस

डॉक्टर नहीं कर सकेंगे प्राइवेट प्रैक्टिस

पशु चिकित्सक अब प्राइवेट प्रैक्टिस नहीं कर सकेंगे। उन्हें प्रैक्टिस बंदी भत्ता मिलेगा।

अस्पतालों में बढेंगे बेड

अस्पतालों में बढेंगे बेड

लखनऊ के गोमती नगर में बाल व महिला अस्पताल में 200 बेड बढ़ेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+