ग्रेटर नोएडा में दंपति ने बीच सड़क पर विकलांग शख्स को डंडों से पीटा, वीडियो आया सामने

यह वीडियो उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के जेवर का है, जिसमें एक पति-पत्नी एक विकलांग शख्स को बीच सड़क पर लाठी-डंडों से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं।

लखनऊ, 29 मार्च। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर आपकी रूप कांप उठेगी। यह वीडियो उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के जेवर का है, जिसमें एक पति-पत्नी एक विकलांग शख्स को बीच सड़क पर लाठी-डंडों से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि इस शख्स को बचाने के लिए कोई भी आगे नहीं आता। इस दौरान कई वाहन और कई व्यक्ति आस-पास से गुजरते हैं लेकिन किसी की हिम्मत नहीं होती कि कोई इस घटना का विरोध करे।

handicapped man

किस बात पर हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक शख्स की पिटाई करने वाले पति-पत्नी कोई और नहीं बल्कि उसके रिश्तेदार हैं, जिनका इस शख्स से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। पीड़ित विकलांग शख्स का नाम गजेंद्र बताया जा रहा है, जिसने अपने रिश्तेदार जुगेंद्र (आरोपी) से एक स्कूल लीज पर लिया था। चूंकि कोरोना के दौरान स्कूल बंद हो गया था, इसलिए जुगेंद्र ने उस स्कूल को गजेंद्र से बिना पूछे किराए पर उठा दिया।

यह भी पढ़ें: जब सनी बोलीं- घबराइए मत, मैं शादीशुदा हूं, तुम्हारे ब्वॉयफ्रेंड और पति नहीं चाहिए

पुलिस ने लिया संज्ञान

रविवार को इस बात को लेकर दोनों में हाथापाई हो गई। जुगेंद्र और उसकी पत्नी ने विकलांग गजेंद्र पर सरेआम डंडों से पीटा, और उसके स्कूटर पर भी डंडे बरसाए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यपालक दंडाधिकारी के पास भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+