सपा में पोस्टर वार: अमर सिंह को दिखाया कुत्ता, लिखा कभी सीधी नहीं होगी पूंछ
लखनऊ की सड़कों पर पोस्टर लगाया गया है जिसमें अमर सिंह की तुलना कुत्ते से की गई है।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी में जारी परिवार 'वॉर' लिए अखिलेश यादव खेमे की तरफ से बार-बार अमर सिंह को जिम्मदार ठहराया जा रहा है। इस कलह के बीच अब अब पोस्टर वॉर भी शुरु हो गया है। जी हां राजधानी लखनऊ की सड़कों पर पोस्टर लगाया गया है जिसमें अमर सिंह की तुलना कुत्ते से की गई है।

पोस्टर में एक कुत्ते के चेहरे पर अमर सिंह का फोटो लगाया गया है और उसके आगे लिखा गया है कि मैं बीजेपी का एजेंट हूं। पोस्टर में अमर सिंह की तरफ से लिखा है कि मैं घर तोड़ने में माहिर हूं। वहीं, पूंछ के पास लिखा है- कभी सीधी नहीं होगी। मुलायम सिंह के सगे बेटे नहीं हैं प्रतीक यादव, सीबीआई स्टेट्स में खुलासा
किसने लगाया है पोस्टर
यह पोस्टर लखनऊ यूनिवर्सिटी के छात्रनेता अनिल यादव 'मास्टर' और आगरा विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ महामंत्री विनीत कुशवाहा ने लगवाया है। पोस्टर पर इन दोनों छात्र नेताओं की फोटो है। यह पोस्टर सामने आने के बाद अब पार्टी में विवाद और बढ़ने के आसार हैं।
अमर सिंह पर लग रहे हैं आरोप
समाजवादी पार्टी में जारी विवाद को लेकर अमर सिंह पर निशाना साधा जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस विवाद के पीछे अमर सिंह का हाथ है। हालांकि अमर सिंह ने विवाद में हाथ होने से इंकार किया था। वहीं सपा के राष्ट्रीय महासचिव रहे राम गोपाल यादव ने अमर सिंह पर इस लड़ाई की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा था कि समाजवादी पार्टी को तोड़ना उनका परम लक्ष्य है।
मुलायम हैं अमर के समर्थन में
अमर सिंह का बचाव करते हुए मुलायम सिंह ने कहा था कि अमर सिंह मेरा भाई है। अमर सिंह ने कई बार हमारी मदद की। अमर सिंह नहीं होते तो मुझे 7 साल की जेल हो जाती। शिवपाल और अमर सिंह के खिलाफ नहीं सुन सकता।












Click it and Unblock the Notifications