हिंदू महासभा के पूर्व अध्यक्ष कमलेश तिवारी की गोली मारकर हत्या

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हिंदू महासभा के पूर्व अध्यक्ष कमलेश तिवारी को गोली मार दी गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए हैं। कमलेश तिवारी को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, परिचित ने ही कमलेश तिवारी को गोली मारी है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।

कमलेश तिवारी की हत्या

कमलेश तिवारी की हत्या

मिली जानकारी के मुताबिक, कमलेश तिवारी की हत्या उनके घर पर की गई। उनसे मिलने दो लोग आए थे जो भगवा कपड़े पहने हुए थे। वो मिठाई का डिब्बा लेकर आए थे। उन्होंने कमलेश तिवारी के साथ चाय पी और मिठाई के डिब्बे में छिपाकर लाए गए असलहे से उन पर फायर कर दिया। इसके बाद उन्होंने चाकू से कमलेश तिवारी का गला रेत दिया। इसके बाद हत्यारे मौके से फरार हो गएखून से लथपथ कमलेश तिवारी को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हमलावरों की तस्वीर

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हमलावरों की तस्वीर

हत्या को अंजाम देने वाले संदिग्ध हमलावर सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। कॉल डिटेल खंगालने के साथ ही सर्विलांस की मदद भी ली जा रही है।

क्या कहते हैं डीजीपी ओपी सिंह?

क्या कहते हैं डीजीपी ओपी सिंह?

यूपी डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि हिंदू महासभा के पूर्व नेता कमलेश तिवारी की हत्या कर दी गई। कमलेश तिवारी ने हिंदू समाज पार्टी बनाई थी। माना जा रहा है कि आरोपी कमलेश के परिचित थे। उन्होंने पहले मिठाई खरीदी, कमलेश के साथ करीब आधा घंटा बिताया और फिर उनकी हत्या कर दी। डीजीपी ने कहा कि इस मामले में अहम सुराग मिले हैं, जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+