PWD इंजीनियर के घर में चल रहा था सेक्‍स रैकेट, कॉलगर्ल्‍स संग अखिलेश दास का भतीजा गिरफ्तार

Sex racket busted in Lucknow
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश की राजधानी के हाई प्रोफाइल इलाके गोमतीनगर एक्‍सटेंशन में एक हाई-फाई सेक्‍स रैकेट का खुलासा हुआ है। हैरान करने वाली बात ये है कि जिस्‍मफरोशी का यह घिनौना धंधा लखीमपुर निवासी सुनील शंखवार के फ्लैट में चल रहा था। मालूम हो कि सुनील पीडब्‍लूडी इंजीनियर हैं। पुलिस ने 9 लड़कों और 3 लड़कियों को गिरफ्तार किया है। मौके से भारी मात्रा में शराब और कई आपत्तिजनक चीजें बरामद हुई हैं। जिन लड़कों को गिरफ्तार किया गया उसमें से एक का नाम अंकित दास है जो बसपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश दास का भतीजा बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक गोमतीनगर एक्सटेंशन यमुना अपार्टमेंट रिवर व्यू के एक फ्लैट में लगभग 1 साल से कुछ लड़के और लड़कियां किराए पर रह रहे थे। सोमवार सुबह उन्हीं में से एक लड़का शराब के नशे में अर्द्धनग्न अवस्‍था में कमरे से बाहर निकला और जीने पर गिर गया। ये देखकर आस-पास के लोगों को गुस्‍सा आया और उन्‍होंने फौरन इसकी सूचना गोमतीनगर पुलिस को दी। हालांकि आस-पास के लोगों को लड़के-लड़कियों के रहन-सहन पर शुरू से ही शक था लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं ले रही थी।

इस बार पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और छापा मारा। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे से नौ लड़के और तीन लड़कियों को ‌गिरफ्तार किया है। कमरे में से बीयर की कई बोतलें बरामद हुई हैं। पकड़े गए लड़कों में से एक अंकित दास भी है, जिसे अखिलेश दास का भतीजा बताया जा रहा है। उधर, आसपास के लोगों से एफआईआर दर्ज करने को लेकर पुलिस से बहस भी हो गई। लोगों का कहना था कि पुलिस ऐसे केस में कोई धारा नहीं बनने की बात कर रही है। लोगों का कहना था कि जो भी चीजें कमरे से बरामद हुईं हैं, क्या वे सुबूत के लिए काफी नहीं हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+