कोरोना वायरस को लेकर यूपी में हाई अलर्ट जारी, स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा अधिकारियों को दिए निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस को लेकर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया है। स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को कहा है कि कोरोना वायरस को लेकर प्रत्येक जिला चिकित्सालय में बेड सुरक्षित रखे जाएं। इसके साथ ही उन्‍होंने अस्‍पतालों को कोरोना वायरस से निपटने के लिए तमाम उपकरण भी तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। बता दें, भारत में भी कोरोना वायरस के दो नए मामले सामने आए हैं। कोराना वायरस का पहला पॉजिटिव केस नई दिल्ली में सामने आया है, जबकि दूसरा मामला तेलंगाना में सामने आया है।

high alert in uttar pradesh after two new cases of coronavirus in india

उत्तर प्रदेश में करीब 1000 बेड इस वायरस से निपटने के लिए पहले से रिजर्व में रखे गए हैं। एक दूसरे को छूने, खांसने, हाथ मिलाने और पास आने से भी कोरोना वायरस के फैलने का डर बना रहता है। ऐसे में तमाम लोगों के लिए स्वास्थ्य विभाग इस तरह की कवायद भी जारी कर रहा है कि कोरोना वायरस से बचाव के तरीकों पर ध्यान जरूर दिया जाए। उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पुणे स्थित लैब में अब तक 500 से ज्यादा संदिग्ध कोरोना वायरस के केसों की जांच भी आ चुकी है। अभी तक कोई भी मरीज कोरोना वायरस का नहीं पाया गया है।

बता दें, कोरोना वायरस के कारण चीन में 3000 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। चीन के वुहान से निकला यह वायरस अब पश्चिमी यूरोप को अपने कब्‍जे में लेता जा रहा है। इस बात का डर है कि यूरोप के जिस हिस्‍से में सबसे ज्‍यादा टूरिस्‍ट्स हर साल पहुंचते हैं, अब उसे पर्यटकों की गिरती संख्‍या से रूबरू होना पड़ेगा। कोरोना वायरस अब दुनिया के 60 देशों तक पहुंच चुका है। दक्षिण कोरिया, ईरान, मलेशिया और अमेरिका में भी कोरोना वायरस से मौतें हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+