किन्नर से नैन लड़ाना युवक पर पड़ा भारी, अब करनी होगी शादी

ससुराल में भी दे डाली चेतावनी-
किन्नर ने युवक की होने वाली ससुराल में भी चेतावनी दे दी है कि अगर उन्होंने अपनी लड़की की शादी उसके प्रेमी से की तो अंजाम ठीक नहीं होगा। शुक्रवार को किन्नर और युवक कोतवाली पहुंच गए। उनके साथ कस्बे की सैकड़ों की संख्या में तमाशबीन भीड़ भी थी।
फीरोजाबाद के किन्नर की बहन की सुसराल सहपऊ कस्बे के एक मोहल्ला में है। अक्सर वह अपनी बहन के पास आता रहता है। किन्नर का दिल बहन के पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर आ गया। काफी दिनों तक इसी तरह चलता रहा।
इस बीच युवक भी किन्नर से मेलजोल का आनंद लेता रहा। इनके संबंधों का राज उस समय खुला, जब उस युवक की सुसराल वाले आ धमके और शादी नहीं करने की बात करने लगे। हालांकि मामले में पुलिस बुरी तरह उलझी हुई है और निर्णय नहीं कर पा रही है कि न्याय और अन्याय किसके साथ हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications