रात में खंडहर में मौजूद था जीआरपी दरोगा, पुलिस पहुंची तो पीछे के दरवाजे से भाग निकली महिला

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में पुलिस टीम पर जीआरपी के दरोगा और उसके साथियों ने हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दरअसल, ऐशबाग रेलवे स्टेशन के पास खंडहर हो चुके क्वॉर्टर में जीआरपी का दरोगा, महिला और दोस्तों के साथ था। गश्त पर निकली बाजार खाला पुलिस पहुंची तो उनपर हमला कर दिया। इस दौरान मौका पाकर महिला पीछे के दरवाजे से भाग निकली।

grp sub inspector attacked on police after caught with woman in lucknow

क्या है पूरा मामला

एसीपी अनिल यादव के मुताबिक, बाजार खाला कोतवाली में तैनात बृजलाल यादव सिपाही अरुण कुमार के साथ नाइट ड्यूटी पर थे। गश्त के दौरान ऐशबाग रेलवे लाइन किनारे क्वॉर्टर के पास पहुंचे तो वहां उन्हें आवाजें सुनाई दीं। शक होने पर टीम क्वॉर्टर पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज दी गई तो एक महिला पिछले दरवाजे से भाग निकली। इसके बाद दो पुरुष निकले, जिन्होंने कहा कि वह ऐशबाग पुलिस चौकी से हैं। दरोगा बृजलाल यादव ने उनसे महिला के बारे में जानकारी मांगी तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया।

जीआरपी अधिकारियों को दी गई सूचना

सिपाही ने प्रभारी निरीक्षक विजयेंद्र सिंह को हमले की जानकारी दी। इसके बाद आरोपियों को कोतवाली लाया गया। पुलिस टीम पर हमला करने वालों में जीआरपी दरोगा धर्मेंद्र सिंह राठौर और मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ निवासी अरविंद विश्वकर्मा के तौर पर हुई। एसीपी ने कहा कि महिला के बारे में पता लगाया जा रहा है। सीपी के मुताबिक पुलिस टीम पर हमला करने वाले दरोगा के बारे में जीआरपी अधिकारियों को सूचना दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+