नौकरी के नाम पर करोड़ो की ठगी के बाद सरकारी वेबसाइट बनी अश्लील वेबसाइट
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में फर्जी ऑनलाइन साइट के जरिए बड़े फर्जीवाड़े की खबर सामने आयी है। इस वेबसाइट के जरिए लोगों से करोड़ो रुपए की ठगी की गयी है।
मां-बाप से लेकर बीवी-बच्चे तक यहां सब मिलता है किराए पर
यूपी में सरकारी नौकरी देने का झांसा देने के लिए फर्जी नगर निकाय विभाग की वेबसाइट बनायी गयी। इस साइट पर लोगों से नौकरी के लिए आवेदन करने को कहा गया।
इस साइट के जरिए कई लोगों ने अपने पैसे गंवा दिये हैं और अब इस साइट पर अश्लील तस्वीरें साझा की जा रही है। वहीं नगर निकाय विभाग ने इस तरह की किसी भी साइट के लॉच से साफ इनकार करते हुए इस प्रकरण से पल्ला झाड़ लिया है।
नगर निगम भर्ती बोर्ड के नाम से nnbb.in नाम की वेबसाइट को हाल ही में लांच किये जाने का इस साइट पर दावा किया गया था। इस वेबसाइट पर सभी नगर निकायों में 40 हजार सफाई कर्मचारियों को नौकरी के नाम पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने को कहा गया था। फॉर्म भरने के बाद लोगों ने ऑनलाइन पेमेंट भी कर दिया है।
इस साइट पर लाखों लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया गया और महज एक माह के भीतर हजारो लोगों ने आवेदन करके ऑनलाइन पेमेंट किया था। इसके लिए जनरल कैटेगरी और ओबीसी के आवेदकों से 206 रुपए और एससी/एसटी के लिए 103 रुपए की फीस जमा करायी गयी है।
लेकिन अब इस वेबसाइट का यूआरएल www.nnbb.in बदलकर www.pornpics.com हो गया है। वहीं नगर निकाय इस बाबत आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कह रहा है।













Click it and Unblock the Notifications