मजा आयेगा जब बच्चे अपनी कल्पना को कहानी में पिरोयेंगे...
बेंगलुरु। आम तौर पर माता-पिता अपने बच्चों को इंटरनेट से दूर रखते हैं, यह सोच कर कि बच्चे बिगड़ जायेंगे। लेकिन ऐसा नहीं है। तमाम वेबसाइट हैं, जो बच्चों के लिये बहुत उपयोगी साबित हो सकती हैं। उन्हीं में से एक है स्टोरीवीवर डॉट ओआरजी। इसमें कोई भी बच्चा अपनी पसंद की तस्वीर चुन सकता है और उस पर कहानी लिख सकता है।
पढ़ें- भारत सरकार लगायेगी जंक फूड पर पहरा
जरा सोचिये अगर अपनी पसंदीदा तस्वीर सामने हो तो अपनी कल्पना को कहानी में बुनने में कितना मजा आयेगा। खास बात यह है कि आप अपनी कहानी किसी भी भाषा में लिख सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर कहानियों को अलग-अलग भाषाओं में अनुवाद करने का भी मौका दिया जाता है।
प्रथम बुक्स के द्वारा शुरू की गई यह वेबसाइट बच्चों के अंदर रचनात्मक सोच विकसित करने का अच्छा विकल्प बन सकती है। इसमें कहानियों को शब्दों में बुन कर रचनात्मक सोच को एक बड़े मंच पर रखने का मौका मिलता है।
प्रथम बुक्स की इस पहल से डिजिटल दुनिया में बच्चों के लिये नया स्कोप खुला है।













Click it and Unblock the Notifications