गधे-बकरी के मारे जाने पर भी आपको मिलेगा मुआवजा

नोएडा (विवेक शुक्ला)। क्या आप यूपी में रहते हैं...अगर आपके गधे या बकरी को शिकारी मार देते हैं तो आपको मुआवाजे के रूप में मिलेंगे पाँच हजार रुपये। इसी तरह से यूपी में बाघ,चीता या फिर हाथी के शिकार लोगों के परिजनों को मिलेंगे पाँच लाख रुपये मुआवजे के रूप में। पहले सिर्फ एक लाख रुपये ही दिए जाते थे। यानी कि मुआवज राशि में पाँच गुना इजाफा कर दिया गया है।

Leopard

यूपी सरकार के सूत्रों ने बताया कि इन जंगली जानवरों के कारण बुरी तरह से घायल लोगों को एक लाख रुपये मिलेंगे इलाज के लिए।

जानकारों ने बताया कि यूपी के घने जंगलों में हर साल करीब दो दर्जन लोगों को जानवर मार डालते हैं। सौ से ज्यादा को बुरी तरह से घायल कर देते हैं। सन 2013 में दुधवा में हुई एक घटना में जंगली जानवरों ने सात लोगों को मार डाला था।

इसी तरह से गांवों में घुसकर गाय या भैंस को चीता,तेंदुआ या किसी अन्य जानवर के कारण मारे जाने पर उऩके मालिकों को 15 हजार रुपये से 40 हजार रुपये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+