आखिरकार खत्म हुआ गीताप्रेस का विवाद, काम पर लौटे कर्मचारी
लखनऊ। काफी लंबे समय से गीता प्रेस में प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच चल रही तकरार आखिरकार खत्म हो गयी है। वेतन बढ़ोत्तरी और 12 कर्मचारियों के निलंबन चलते कर्मचारी पिछले काफी समय से आंदोलन कर रहे थे।
पढ़ें-उत्तर प्रदेश की खबरें
गीता प्रेस प्रबंधन ने कर्मचारियों की वेतन बढ़ाने की मांग को स्वीकार कर लिया है। गया है, हालांकि वेतन वृद्धि किस दिन से दी जाएगी इसपर अभी फैसला नहीं हुआ है।
आपको बता दें कि वेतन वृद्धि की मांग कर रहे कर्मचारियों की मांग को प्रबंधन ने स्वीकार कर लिया था लेकिन शर्त यह थी कि अगले 5 साल तक दोबारा वेतन वृद्धि की मांग नहीं की जाएगी और पुराने मुकदमे वापस ले लिये जायेंगे।
लेकिन प्रबंधन की इस शर्त पर कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा और वह प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे जिसके बाद 12 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया था। जिसके बाद 8 अगस्त से कर्मचारी पूर्णकालिक हड़ताल पर चले गये थे













Click it and Unblock the Notifications