यूपी में छात्रा को पीटने के बाद मुंह पर कालिख पोत करायी परेड
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पुलिस की विफलता का एक और उदाहऱण सामने आया है। यहां गाजीपुर में दसवीं की छात्रा को बुरी तरह से पीटने के बाद उसके मुंह पर कालिख पोतकर सरेआम गांव में घुमाया गया। गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक रामकिशोर ने कहा कि इस मामले में अबतक पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Audio- गैंगरेप पीड़िता से दरोगा जी बोले 15-20 हजार रुपए लेकर आओ

पुलिस के अनुसार जमनियां इलाकें के इमरगांव में छात्रा के साथ यह घटना उस वक्त हुई जब वह परीक्षा देकर घर लौट रही थी। जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने छात्रा को स्कूल से लौटते वक्त एक परिवार के कुछ लोगों ने उसे बुरी तरह से पीटा और उसके बाद उसका मुंह कालिख से काला कर पूरे गांव में घुमाया।
छात्रा के शोर मचाने के बाद गांव के प्रधान और कुछ अन्य लोगों ने मौके पर पहुंचकर उसे बचाया। दरअसल छात्रा पर गांव के कमालू उर्फ छोटू के साथ गलत संबंध बनाने का आरोप है जिसके बाद उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार मामला दो अलग समुदाय से जुड़ा था जिसके कारण इलाके में माहौल तनावपूर्ण है।
जिसके मद्देनजर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अभी तक इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसमें से पांच लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है जबकि तीन नाबालिगों को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications