महंगे पानी की शिकायत ट्विटर पर, खुद डीआरएम पहुंचेे बोतल लेकर
इलाहाबाद। भारतीय रेल अब भगवान नहीं बल्कि प्रभु यानि सुरेश प्रभु के भरोसे है। रेल मंत्रालय जिस तरह से लोगों की समस्याओं का समाधान ट्विटर के जरिए कर रही है वह काबिले तारीफ है। प्रभु के बजट में उत्तर प्रदेश के लिए भी खुला है पिटारा

ट्रेन के भीतर 15 रुपए की मिनरल वाटर की बोतल 20 रुपए में बेचने की शिकायत जब स्वाति ने ट्विटर पर की तो रेल मंत्री ने खुद उनकी शिकायत का संज्ञान लिया। आज से बदल गए ट्रेन टिकट के नियम, जानें क्या है नया रूल
रेल मंत्री को स्वाति ने अजीमाबाद एक्सप्रेस में सफर के दौरान महंगे मिनरल वाटर की जानकारी ट्विटर पर दी। स्वाति के ट्विटर पर शिकायत के बाद डीआरएम खुद ट्रेन में मिनरल वाटर लेकर पहुंचे।
ट्रेन जब इलाहाबाद पहुंची तो डीआरएम खुद पानी की बोतल लेकर ट्रेन के भीतर पहुंचे। स्वाति ने उन्हें 15 रुपए देकर पानी की बोतल खरीदी। इसके बाद स्वाति ने खुद ट्विटर पर रेल मंत्रालय का शुक्रिया अदा किया।
वहीं स्वाति की शिकायत के बाद इलाहाबाद रेल मंडल ने महंगा रेल नीर बेचने वाले वेंडरों के खिलाफ कार्यवाही शुरु कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications