डिप्टी सीएम की मीटिंग में आ रहे निर्माण निगम के जीएम की सड़क हादसे में मौत
लखनऊ। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या की समीक्षा बैठक में शामिल होने आ रहे राजकीय निर्माण निगम वाराणसी मंडल के जीएम सुधीर तायल (57) की सड़क हादसे में मौत हो गई। जीएम की कार मोहनलालगंज के गौरा गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी थी। इस हादसे में चालक जय नारायण सिंह की भी मौत हो गई। वहीं, पिछली सीट पर बैठी जीएम की पत्नी संगीता तायल को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटप में भर्ती कराया है। बता दें कि जीएम की मौत के बाद समीक्षा बैठक रद्द कर दी गई।

क्या है पूरा घटनाक्रम
जानकारी के अनुसार, लखनऊ के इंदिरानगर के मानस इक्लेंव निवासी एस के तायल राजकीय निर्माण निगम के वाराणसी अचंल में महाप्रबंधक के पद पर तैनात थे। सोमवार की सुबह एसके तायल (57) अपनी पत्नी संगीता तायल (52) के साथ लखनऊ में तीन बजे आयोजित डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या की समीक्षा बैठक में शामिल होने के लिये मारूति स्विफ्ट कार में सवार होकर चालक जय नरायन सिहं निवासी छतौना पो. बेलना जनपद बस्ती के साथ लखनऊ जा रहे थे।
खड़े ट्रक से टकरा गई कार
महाप्रबंधक की कार जैसे ही हाइवे पर मोहनलालगंज के गौरा गांव के पास पहुंची ही थी की तभी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। राहगीरों की सूचना के बाद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे इस्पेक्टंर जीडी शुक्ला ने कार में बुरी तरह फसे महाप्रबंधक एसके तायल व पत्नी संगीता तायल चालक को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टरो ने महाप्रबंधक व उनके चालक को मृत घोषित कर दिया और गंभीर रूप से घायल संगीता तायल को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेन्टर रिफर कर दिया। जिनको पुलिस एम्बुलेंस से ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गम्भीर बनी हुई है। वहीं ट्रक चालक दुर्घटना के बाद ट्रक को लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस से सूचना मिलने के बाद राजकीय निर्माण निगम के एमडी सहित दर्जनो अधिकारी सीएचसी व ट्रामा सेन्टर पहुंचे।
29 जून को होना था रिटायरमेंट
इस्पेक्टंर जीडी शुक्ला ने बताया विभागीय अधिकारियों के आने के बाद दोनों मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिये भेजने के साथ मौके से भागे ट्रक व चालक की तलाश की जा रही है। महाप्रबंधक एसके तायल की हादसे मे मौत की खबर सुनकर सीएचसी पहुंचे साथी व विभागीय अफसरों ने बताया 29 जून को रिटायमेंट होना था। मृतक महाप्रबंधक सुधीर कुमार तायल निंसतांन थे। वहीं, जीएम के चालक जयनारायन के परिवारीजनों ने उनका नेत्र दान करने की इच्छा जताई।












Click it and Unblock the Notifications