पूर्व रॉ अधिकारी का दावा, कैराना मामले में झूठ बोल रही यूपी पुलिस
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के शामली शहर के कैराना में जिस तरह से 350 से अधिक परिवारों के शहर छोड़ने का मामला सामने आया है उसने प्रदेश की सियासत में नया भूचाल ला दिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने इतनी बड़ी संख्या में लोगों के पलायन की बात को सिरे से खारिज कर दिया है। यूपी पुलिस के मुखिया का कहना है कि 150 परिवारों ने नौकरी की तलाश में कैराना से पलायन किया है।
कैराना बना पाकिस्तान, 350 हिंदू परिवारों ने डर की वजह से छोड़ा शहर

रॉ के पूर्व अधिकारी अमर भूषण ने वनइंडिया से बात करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में लोगों ने पलायन किया है और इस मामले में पुलिस जो दावा कर रही है वह सत्य से काफी दूर है। अमर भूषण ने कहा कि यूपी पुलिस आसान रास्ता अख्तियार कर रही है। उन्होंने कहा कि नेताओं की ही तरह यूपी पुलिस भी अल्पसंख्यकों की गोद में खेल रही है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में हिंदू कैराना से नौकरी के लिए पलायन कर गये यह सबसे आसान बचाव है यूपी पुलिस के लिए।
भूषण ने कहा कि मैं उन लेबर्स को जानता हूं जो बिहार में नौकरी के लिए बाहर जाते हैं। क्या आप उसे पलायन कहते हैं। यहां लोगों के परिवार वाले घर पर ही रहते हैं और परिवार को पैसे भेजते रहते हैं। लेकिन कैराना में मामला बिल्कुल अलग है। पूर्व रॉ अधिकारी ने कहा कि पूरा कैराना गांव खाली हो गया है, यह किस ओर इशारा करता है।
उन्होंने कहा कि लोग डर और भय की वजह से गांव छोड़कर गये हैं। यूपी पुलिस मामले को गंभीरता को समझकर उसकी जांच की बजाए तथ्यों को तोड़-मरोड़ रही है। महिलायें और लड़कियां प्रताड़ना से आजिज आकर पुलिस से मदद मांग रही हैं लेकिन उन्हें मदद नहीं दी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications