Akhilesh Yadav ने भाजपा सरकार पर कसा तंज, पूछा- कमान किसी के हाथ में और लगाम किसी के

Akhilesh Yadav News, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए पूछा है कि, 'क्या यही है भाजपाइयों की 'संकल्प से सिद्धि' की व्याख्या, जहां कमान किसी के हाथ में और लगाम किसी के हाथ में।' इससे पहले अखिलेश यादव 'आंदोलनजीवी' कहे जाने वाले बयाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'अब जो घर घर जाकर चंदा ले रहे हैं, क्या वे चंदाजीवी संगठन के सदस्य नहीं है'? वहीं, अखिलेश के इस बयान के बाद संतों में काफी विरोध है।

former CM Akhilesh Yadav says BJP government is giving its power to the traders

क्या सही है भाजपाइयों की 'संकल्प से सिद्धि' की व्याख्या
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए एक सवाल पूछा है। अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा, '1857 की क्रांति के बाद अंग्रेजों की सरकार ने व्यापारी ईस्ट इंडिया कंपनी से सत्ता अपने हाथ में ले ली थी और आज की भाजपा सरकार अपनी सत्ता व्यापारियों के हाथ में दे रही है। क्या यही है भाजपाइयों की 'संकल्प से सिद्धि' की व्याख्या, जहां कमान किसी के हाथ में और लगाम किसी के हाथ में।'

former CM Akhilesh Yadav says BJP government is giving its power to the traders

'चंदाजीवी' वाले बयान पर मचा बवाल
चंदाजीवी वाले बयान पर महंत धर्मदास ने भी अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि न कभी अखिलेश यादव ने और न ही कभी उनके पिता ने राम मंदिर के लिए एक भी ईंट रखने का काम किया है। हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास ने कहा, अखि‍लेश यादव अभी भी होश में आ जाओ, आप हमेशा 'बाबरजीवी' रहे हो। दरअसल, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव किसान आंदोलन के समर्थन में मंगलवार को लोकसभा में भाषण दिया। इस दौरान उन्‍होंने पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा आंदोलन को लेकर दिए गए बयान 'आंदोलनजीवी' पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'अब जो घर घर जाकर चंदा ले रहे हैं, क्या वे चंदाजीवी संगठन के सदस्य नहीं है'?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+