व्हाट्सएप पर कमेंट के चलते युवक को बीच चौराहे पर लगायी जाने लगी फांसी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आगरा में एक युवक को व्हाट्सएप पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना भारी पड़ गया। युवक को बीच चौराहे पर लोगों ने फांसी देने की तैयारी कर ली।

आगरा के शमशाबाद इलाके में रहने वाले आकाश गुप्ता नाम के युवक ने व्हास्टएपर पर पैगंबर मोहम्मद के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी, जिसके बाद गुस्साये लोगों ने युवक को जमकर पीटा।
लोगों का गुस्सा इस कदर बेकाबू हो गया कि आरोपी युवक को जबरदस्त तरीके से मारने के बाद उसे लोगों ने गमछे बांधकर बीच चौराहे पर फांसी देने तक का प्रयास किया। लेकिन तभी मौके पर पहुंचे युवकों के परिजनों ने उसे बचाया।
इस घटना के बाद इलाके का माहौल काफी तनावपूर्ण बना हुआ है। जगह-जगह लोगों ने मारपीट और आगजनी की । जिसके बाद पूरे इलाके में पुलिस ने गस्त करनी शुरु कर दी और दर्जनों लोगों हिरासत में ले लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications