लखनऊ में ईद पर मेहमानों को आने से रोक रही गोमती!

लखनऊ। नवाबों के इस शहर में ईद का जश्न बेहद धूम-धाम से मनाया जाता है, लेकिन इसी शहर में एक इलाका है फैज-उल्लाह-गंज, जहां के लोग के लोग इस बात से निराश हैं, कि इस साल ईद पर उनके घर मेहमान नहीं आ पायेंगे। मेहमानों को रोकने वाला कोई और नहीं बल्कि‍ गोमती नदी है। जी हां लखनऊ का यह इलाका उफनायी हुई गोमती नदी में डूब चुका है।

असल में उत्तर प्रदेश की राजधानी में गोमती सफाई अभियान के नाम पर गोमती नदी के बहाव को पूरी तरह से रोक दिया गया है। लेकिन इसका खामियाजा यहां के निवासियों को उठाना पड़ रहा है। गोमती नदी को साफ करने के लिए कुड़िया घाट के पास एक अस्थायी बांध बनाया गया था। लेकिन भारी के चलते गोमती में बढ़े बहाव की वजह से इस बांध को आंशिक रुप से खोलना पड़ा। लेकिन बारिश और गोमती के तेज बहाव के चलते पूरा बांध टूट गया।

बांध के टूटने की वजह से फैज-उल्लाह-गंज सहित कैटिल कॉलोनी के पास बने घरों में पानी भर गया है। लगातार हो रही बारिश की वजह से मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। लोगों को मजबूरन घर छोड़ने को मजबूर होना पड़ रहाा है। फैज-उल्लाह-गंज में आधे से ज्यादा आबादी मुसलमानों की है।

क्या कहती है सरकार

कृषि विभाग का कहना है कि नदी के बहाव को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं जिला प्रशासन कहता है कि यहां के लोगों पर अवैध तरीके से जमीनों की रजिस्ट्री करके घर बनाये हैं, अब गोमती का कहर तो झेलना ही पड़ेगा।

सवाल सरकार से

हमारा सवाल जिला प्रशासन से यह है कि अगर वहां के लोग अवैध तरीके से रजिस्ट्री करवाकर रह रहे हैं, तो आप उन पर ध्यान नहीं दे रहे, क्या आप उन अध‍ि‍कारियों पर कार्रवाई करेंगे, जिन्होंने रजिस्ट्री की। रजिस्ट्री कोई कॉपी का पन्न तो है, नहीं जो खरीदा और लिख लिया, मुहर तो आपके अधि‍कारियों ने ही लगायी है?

तस्वीरों में देखें किस नरक में जी रहे हैं फैज-उल्लाह-गंज के लोग-

फैज-उल्लाह-गंज में जलभराव

फैज-उल्लाह-गंज में जलभराव

गोमती नदी का पानी फैज-उल्लाह-गंज के अंदर तक घुस आया है।

फैल रही है गंदगी

फैल रही है गंदगी

चारों तरफ गंदा पानी भरा हुआ है। बच्चे उसी में खेल रहे हैं।

गोमती का गंदा पानी

गोमती का गंदा पानी

गोमती नदी का गंदा पानी इलाके में भर रहा है।

पूरे इलाके का मंजर

पूरे इलाके का मंजर

कुछ ऐसा है इस पूरे इलाके का मंजर।

सड़कों पर भरा है पानी

सड़कों पर भरा है पानी

सड़कों पर पानी भरा होने से यातायात ठप।

घर से निकलना मुश्क‍िल

घर से निकलना मुश्क‍िल

घर से निकलना बेहद मुश्कि‍ल है।

गंदगी की भरमार

गंदगी की भरमार

चारों तरफ गंदगी की भरमार है।

यह है इलाके का हाल

यह है इलाके का हाल

इलाके का हाल देख सकते हैं आप।

घरों के अंदर घुसा पानी

घरों के अंदर घुसा पानी

पानी घरों के अंदर घुस चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+