मुलायम सिंह के खिलाफ फेसबुक पर कमेंट करना पड़ा महंगा, FIR दर्ज
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के मुखिया के खिलाफ सोशल नेटवर्किंग साइट पर कमेंट करने के लिए एक युवक पर एफआईआर दर्ज किया गया है।
मिलिए ऐसे हीरो से जिसने बताया क्या है सोशल मीडिया की ताकत
सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के खिलाफ फेसबुक पर कमेंट करने के चलते एक युवक के खिलाफ लखनऊ के युवक के खिलाफ कानपुर में एफआईआर दर्ज की गयी है।
आपको बता दें कि हाल ही में सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल नेटवर्किंग पर गलत संदेश भेजने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की बात कही थी।
लखनऊ में रहने वाले इमरोज खान ने फेसबुक पर मुलायम सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक फोटो टिप्पणी के साथ फेसबुक पर पोस्ट की थी। जिसके खिलाफ सपा नेता विकास सिंह यादव ने गोविन्द नगर थाने में एफआईआर दर्ज करायी है।
वहीं कानपुर के एसएसपी शलभ माथुर ने कहा कि हमने शिकायतकर्ता की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है और दोषी के खिलाफ जांच करने के बाद कानूनी कार्यवाही की जाएगी।













Click it and Unblock the Notifications