फेसबुक पर 'डिसलाइक' बटन से 'इंसल्ट' देख कईयों को मजा आएगा

फेसबुक पर अब जल्दी ही Dislike(नापसंद) बटन भी होगा। फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग का कहना है कि यह डिसलाइक बटन लोगों के लिए सहानुभूति व्यक्त करने का तरीका होगा। जब दुख से जुड़ी पोस्ट्स पर लाइक पोस्ट करना असंवेदनशील हो जाता है।

पढ़ें- FB पर छोटी-छोटी बच्चियों की तस्वीरों पर गंदी नजरें डालते 'पीडोफाइल्स'


फेसबुक के स्पष्टीकरण से तो यह लग रहा है कि प्रत्येक पोस्ट के साथ डिसलाइक बटन नहीं होगा, जैसा अभी वर्तमान में होता है और 2009 से हो रहा है कि प्रत्येक पोस्ट के साथ लाइक, कमेंट और शेयर का बटन रहता है। लेकिन जुकरबर्ग जो करना चाह रहे हैं, क्या वैसा संभव है?

अब, फेसबुक यह कैसे तय करेगा कि फलां पोस्ट दुखद है या दुखद नहीं है। क्योंकि फेसबुक फ्रेंड अपने वॉल पर सामग्री तीन तरीके से पोस्ट करता है- टाइप करके, फोटो या इमेज के रूप में और वीडियो के रूप में।

टाइप की गई पोस्ट में 'दुखद', 'शोक', 'निधन', 'घायल', 'जख्मी', 'श्रद्धांजलि' है तो फेसबुक की तकनीक इसमें 'डिसलाइक' का विकल्प दे देगी, लेकिन यदि पोस्ट इमेज के रूप में है और इमेज में ही दुखद जानकारी है तो फेसबुक तकनीक कैसे इसे 'डिसलाइक' के लिए पकड़ेगी? वीडियो में भी यही तकनीकी दिक्कत आएगी।

चलिये मान लेते हैं कि फेसबुक सभी प्रकार की पोस्ट में डिसलाइक (नापंसद) का विकल्प भी देती है क्या होगा-

  • फेसबुक फ्रेंडस की जगह फेसबुक एनिमी यानि दुशमन तेजी से बनने लगेंगे।
  • फेसबुकधारी एक-दूसरे को नीचा दिखाने के लिये डिसलाइक बटन का इस्तेमाल करेंगे।
  • दूसरे को नीचा दिखाने के लिये उन्हें सिर्फ डिसलाइक बटन दबाना होगा।
  • यदि कोई परिवार का फोटो पोस्ट करता है, अब जो फोटो से चिड़ते हैं तो वे 'डिसलाइक' का बटन दबा सकते हैं।
  • एक ने आपके पोस्ट को डिसलाइक किया, तो आप बदला लेने के लिये उसके पोस्ट को डिसलाइक करेंगे।
  • एक दूसरे के प्रति हीन-भावनाओं के साथ बदला लेने का अन्तहीन सिलसिला शुरू हो जाएगा।

अभी भी कमेन्टस के जरिए तमाम लोग एक -दूसरे पर कीचड़ उछालते ही हैं, हालांकि कमेंट में समय लगता है और नहीं पसंद आने पर कमेंट डिलीट भी कर सकते हैं। लेकिन डिसलाइक में ऐसा संभव नहीं होगा।

अब फेसबुक पर समय बिताने वालों की जिज्ञासा यह जानने में ज्यादा रहेगी कि किस पोस्ट को किन-किन ने डिसलाइक किया है। यानी दूसरों की 'इंसल्ट' होते देख कईयों को मजा आएगा।

लेखक परिचय- प्रदीप मांढरे, मध्य प्रदेश के ग्वालियर से प्रकाश‍ित होने वाले सांध्य दैनिक ग्वालियर हलचल के संपादक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+