पीएम मोदी का सीना 56 इंच का नहीं 50 इंच का है

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के दौरान 56 इंच के सीने का जिक्र करते थे, बाद में मोदी के इसी बयान को लेकर खूब सियासत हुई और विपक्षी दलों ने पीएम मोदी पर 56 इंच का सीना बोलकर उनपर जमकर निशाना साधा था। ...तो पीएम मोदी को इस नाम से बुलाते हैं चीनी युवा


पीएम मोदी की छाती की नाप आखिरकार सामने आयी है जिसमें यह साफ हुआ है कि उनकी छाती 56 इंच की नहीं बल्कि 50 इंच की है। पीएम मोदी कल लखनऊ में एक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं। हालांकि पीएम का अचकन तैयार कर रहे दिल्ली के एक टेलर ने पीएम की छाती की नाप बताने से इनकार कर दिया।

लेकिन लखनऊ के बाबा साहब भीमराव अंबेडर युनिवर्सिटी के अधिकारियों को पीएम मोदी के लिए 50 इंच का अचकन बनवाने के लिए कहा गया है। जो अधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अचकर बनवाने की जिम्मेदारी में शामिल हैं उनका कहना है कि पीएम की छाती की नाप 50 इंच है जबकि उनके कंधे की नाप 21 इंच है।

प्रधानमंत्री के लिए सुनहरे रंग का अचकन बनवाया जा रहा है जिसे दिल्ली का एक टेलर बना रहा है। हालांकि टेलर अनिल नंदा ने इस मुद्दे को राजनीतिक मुद्दा बताते हुए इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+