यूपी के फरुखाबाद में मिला बम, 6 घंटे बीते, नहीं पहुंचा बॉम्ब स्क्वॉड

[अजय मोहन] । उत्तर प्रदेश के फरुखाबाद के रेलवे स्टेशन पर सुबह 6 बजे बम मिला। यात्रियों ने देखा एक घड़ी लगी है, जो टिक-टिक कर आगे बढ़ रही है। लोगों के होश उड़ गये हड़कंप मच गया। मीडिया में खबर फैल गई, यूपी में अलर्ट जारी कर दिया गया, एसपी से लेकर डीजी रेंज तक सब हरकत में आ गये, अरे भाई Whatsapp पर बम की तस्वीरें तक वायरल हो गईं, लेकिन 6 घंटे बीत जाने के बाद भी बम निरोधक दस्ता नहीं पहुंचा।

Bomb Squad not reached even after 6 hour
जी हां यह शर्मनाक घटना उत्तर प्रदेश की है, जहां के मुख्यमंत्री दादरी कांड के लिये केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। इसमें कोई शक नहीं कि दादरी में परिस्थितियों को बहुत बेहतरीन ढंग से अख‍िलेश यादव ने संभाला, नहीं तो दंगे भड़क जाते, लेकिन इसी सरकार का दूसरा पहलु यह है कि यहां छह घंटे लग गये लेकिन बम निरोधक दस्ता 144 किमलोमीटर की दूरी तक नहीं तय कर पाया।

परेशान हैं एसपी

बम की सूचना मिलने क बाद से लेकर फरुखाबाद के एसपी दिनेश कुमार को अपने शहर की जिंदगियों की चिंता है। यही कारण है कि सुबह से अब तक वो वहीं पर मौजूद हैं। वो परेशान हैं, क्योंकि अब तक बम निरोधी दस्ता नहीं पहुंचा। जबकि उन्होंने सुबह 7 बजने से पहले ही कानपुर सूचना दे दी थी और बम निरोधी दस्ते की मांग की थी। वो परेशान हैं, कि कीं ऐसा न हो कि शहर के अन्य इलाकों में भी बम प्लांट किये गये हों लेकिन फिलहाल वो कुछ नहीं कर सकते, क्योंकि इस वक्त उनकी टीम में बम को हाथ लगाने वाला एक भी एक्सपर्ट वहां मौजूद नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+