मशहूर शायर Munawwar Rana की बिगड़ी तबीयत, डॉक्टरों ने वेंटिलेटर पर किया शिफ्ट
Munawwar Rana: मशहूर शायर मुनव्वर राना की तबीयर गुरुवार देर रात खबर हो गई, जिसके चलते उन्हें अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की मानें तो मुनव्वर राना के लिए अगले 72 घंटे काफी मुश्किल हैं।

Munawwar Rana: मशहूर शायर मुनव्वर राना की तबीयत गुरुवार (25 मई) सुबह बिगड़ गई। तबीयत खराब होने के चलते उन्हें लखनऊ के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अपोलो हॉस्टिल के डॉक्टरों ने मुनव्वर राणा को वेंटिलेटर पर रखा गया है।
मुनव्वर राना की तबीयत खराब होने की जानकारी उनकी बेटी सुमैया राना ने दी। सुमैया राना ने देर रात करीब 3 बजे एक वीडियो जारी करते हुए बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनके पिता मुनव्वर राना की तबीयत ठीक नहीं चल रही। लेकिन, आज तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हे अस्पताल में भर्ती किया गया है।
Recommended Video

अपने वीडियो में सुमैया ने लोगों से पिता के जल्द स्वस्थ्य होने की प्रार्थना करने की भी अपील की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुमैया राना ने वीडियो में बताया कि उनके पिता का स्वास्थ्य पिछले 2-3 दिनों से खराब है और डायलिलिस के दौरान उनके पेट में दर्द था, जिसके चलते डॉक्टरों ने उन्हें एडमिट कर लिया।
सीटी स्कैन में उनके गॉल ब्लैडर में कुछ दिक्कत है, जिसके चलते उसकी सर्जरी की गई। हालांकि, तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ तो उसके बाद वह वेंटिलेटर सपोर्ट सिस्टम पर चले गए है। बताया कि डॉक्टर ने कहा है कि पापा के लिए अगले 72 घंटे काफी मुश्किल हैं।
डॉक्टर लगातार उनकी तबीयत पर नजर बनाए हुए हैं। बता दें कि मुनव्वर राना प्रसिद्ध शायर और कवि हैं। उर्दू के अलावा हिंदी और अवधी भाषाओं में लिखते हैं। मुनव्वर राणा ने कई अलग शैलियों में अपने गलजें प्रकाशित की हैं। उनको उर्दू साहित्य के लिए 2014 का साहित्य अकादमी पुरस्कार और 2012 में शहीद शोध संस्थान द्वारा माटी रतन सम्मान से सम्मानित किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications