1500 रुपए किलो करेला खरीद डीएम किंजल सिंह बनी बुजुर्ग की लाठी
फैजाबाद। अक्सर अपने काम को लेकर चर्चा में रहने वाली फैजाबाद की डीएम किंजल सिंह इस बार एक किलो करेला 1550 रुपए में खरीदने को लेकर चर्चा में है। किंजल सिंह ने एक गरीब बुजुर्ग की मदद के लिए एक किलो करेला खरीदा है।

दरअसल जिस वक्त किंजल सिंह अधिकारियों के साथ सब्जी मंडी का दौरा करके वापस लौट रही थी तभी उनकी नजर मस्जिद के पास करेला बेच रही बुजुर्ग महिला मूना पर पड़ी। एक किलो करेला खरीदने पर जब किंजल सिंह ने महिला को 1550 रुपए दिये तो बुजुर्ग महिला काफी खुश हो गयी।
इसके बाद किंजल शाम को बुजुर्ग महिला के घर पहुंच गयी और उसे अन्य आर्थिक मदद मुहैया करायी। अधिकारियों ने बुजुर्ग महिला के घर पर 5 किलो अरहर की दाल, 40 किलो चावल, 50 किलो गेंहूं, 20 किलो आटा पहुंचाया। यह सब पाकर बुजुर्ग महिला की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
डीएम किंजल सिंह ने साथ ही निर्देश दिये कि महिला को उज्जवला योजना के तहत गैस चूल्हा और सिलेंडर मुहैया कराया जाए, इसके अलावा एक टेबल फैन, सोने के लिए तखत, दो साड़ी और चप्पल भी देने का निर्देश दिया है। बुजुर्ग महिला जिसकी उम्र 75 वर्ष है उसकी नातिन को भी काफी तकलीफ है जिसे देखते हुए किंजल सिंह ने महिला के घर पर हैंडपंप लगाने का भी निर्देश दिया है।












Click it and Unblock the Notifications