oxygen cylinder blast: लखनऊ में अस्पताल के बाहर हुआ धमाका, दूर जाकर गिरे हाथ-पैर, 1 की मौत
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमे अस्पताल के बाहर ऑक्सीजन सिलेंडर को गाडी से उतारते समय सिलेंडर में अचानक ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना भयानक था कि सिलेंडर उतार रहे ड्राइवर और हेल्पर कई मीटर दूर उछल कर गिरे। उनके शरीर के चीथड़े उड़ गए और हाथ-पैर कट कर सड़क पर बिखर गए। हादसे में एक की मौत हो गई है तो वहीं दुसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।
बता दें कि यह हादसा ठाकुरगंज क्षेत्र की बालागंज चौकी अंतर्गत जेपीएस चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के बहार हुआ है। जानकारी के अनुसार फरीदीपुर में संजय श्रीवास्तव का एलाइट इंटरप्राइजेज ऑक्सीजन सिलेंडर प्लांट है। जहां रहीमाबाद निवासी आरिफ (30) गाड़ी चलने का काम करते थे और उन्नाव जिले का बांगरमऊ निवासी शोभित (25) गाड़ी में हेल्पर था।

गुरुवार को दोनों प्लांट से ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर चिल्ड्रेन हॉस्पिटल गए थे। दोनों कर्मचारी सिलेंडर को गाड़ी से उतर रहे थे कि अचानक से एक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। तेज धमाके के साथ आरिफ और शोभित उछल कर दूर जा गिरे। हादसे में दोनों कर्मचारी शोभित और आरिफ के हाथ-पैरों के चीथड़े उड़ गए। इसके अलावा दो अन्य लोग भी बुरी तरह से घायल हो गए।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान आरिफ की मौत हो गई और शोभित का इलाज चल रहा है। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है, लेकिन हादसे के चलते इलाके में दहशत का माहौल है।












Click it and Unblock the Notifications