लखनऊ मेट्रो पर बोले अखिलेश- इंजन तो पहले ही चल दिया था....

गृहमंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को लखनऊ मेट्रो का शुभारंभ करेंगे। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखि‍लेश यादव ने ट्विटर पर 'लखनऊ मेट्रो के शुभारंभ

Recommended Video

    Akhilesh Yadav attack Yogi Adityanath for Lucknow Metro। वनइंडिया हिंदी

    गृहमंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को लखनऊ मेट्रो का शुभारंभ करेंगे। इससे पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखि‍लेश यादव ने ट्विटर पर 'लखनऊ मेट्रो के शुभारंभ से पहले कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की है। अखिलेश यादव ने तस्वीरों पर एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है। अखिलेश यादव ने ट्वीट में लिखा, 'इंजन तो पहले ही चल दिया था...डिब्बे तो पीछे आने ही थे'। बता दें कि अखिलेश यादव ने 1 दिसंबर 2016 को लखनऊ मेट्रो को हरी झंडी दिखाई थी।

    lucknow metro

    इससे पहले अखिलेश यादव ने 2 सितंबर को मेट्रो के कंट्रोल रूम की तस्वीर साझा करते हुए योगी सरकार पर टिप्पणी की थी। अखिलेश यादव ने सीएम योगी को नसीहत देते हुए लिखा था कि 'समाजवादियों द्वारा बनाई बेहतरीन मेट्रो में बैठने से पहले, लखनऊ सड़कों पर घूम रहे पांच हजार लावारिश जानवरों के पालन पोषण का इंतज़ाम करे सरकार।'

    गौरतलब है कि लखनऊ मेट्रो देश की पहली मेट्रो है जो रिकॉर्ड कम समय में बनकर तैयार हुई है। इस पर 2000 करोड़ रुपये का खर्च आया है। लखनऊ मेट्रो आम लोगों के लिए बुधवार से खोली जाएगी। लखनऊ मेट्रो रोजाना सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक चलेगी, कुल साढ़े 8 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इस दूरी में कुल 8 स्टेशन हैं। इसमें टांसपेार्ट नगर, कृष्णा नगर, सिंगार नगर, आलमबाग, आलमबाग बस स्टैंड, मवैया, दुर्गापुरी और चारबाग स्टेशन शामिल हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+