छल-बल, आतंक और प्रलोभन के बल पर चल रही है भाजपा की राजनीति, अखिलेश यादव ने कहा

छल-बल, आतंक और प्रलोभन के बल पर चल रही है भाजपा की राजनीति, अखिलेश यादव ने कहा

लखनऊ, जून 30: यूपी के पूर्व सीएम व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जनता के हर भरोसे को तोड़ने का आरोप लगाया। अखिलेश यादव ने कहा, 'लोगों की भावना से खिलवाड़ करने वाली भाजपा की राजनीति छल-बल आतंक और प्रलोभन के बल पर चल रही है।' मंगलवार को दिए अपने एक बयान में अखिलेश ने कहा, प्रदेश को भयमुक्त बनाने का भरोसा देकर भाजपा ने सत्ता हथिया तो ली पर जनता का कोई भला नहीं किया।'

Ex CM Akhilesh Yadav criticized the BJP government of Uttar Pradesh

साढ़े चार साल में अराजकता की भेंट चढ़ गया उत्तर प्रदेश
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर आऱोप लगाते हुए कहा कि साढ़े चार साल में प्रदेश अराजकता की भेंट चढ़ गया। सत्ता संरक्षित अपराधी तो बेखौफ अवांछनीय गतिविधियों में संलिप्त रहे, पुलिस तंत्र ने भी जनता को उत्पीड़न करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। भाजपा के जंगलराज में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। अखिलेश यादव ने आगरा की घटना का जिक्र करते हुए कहा, अगरा कोल्ड स्टोरेज मालिक के बेटे के अपहरण के बाद हत्या की घटना से लोग स्तब्ध हैं।' प्रख्यात शायर मुनव्वर राना के बेटे पर दिन दहाड़े गोली चली। बेटी से छेड़छाड़ को रोकने पर पिता-भाइयों की हत्या की कई वारदातें हो चुकी हैं।

जनादेश के साथ बीजेपी ने किया खिलवाड़
अखिलेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता दल (भाजपा) ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सत्ता जनादेश के साथ खिलवाड़ किया है। बलपूर्वक समाजवादी प्रत्याशियों को नामांकन से रोकने के अलावा उनके समर्थकों पर दबाव बनाने के लिए हर अनैतिक हथकंडा अपनाया गया। तमाम लोगों पर मनगढ़ंत फर्जी मुकदमें लगा दिए गए हैं। कई समाजवादियों के घरों पर दबिश के दौरान पुलिस ने परिवारीजनों और बच्चों तक से अभद्रता की।

भय व दहशत का माहौल बन गया है यूपी में: अखिलेश यादव
पूर्व सीएम ने कहा कि विडम्बना तो यह है कि भाजपा राज में हत्या, लूट और अवैध खनन तथा जहरीली शराब के धंधे में भाजपा संगठन से जुड़े तमाम चेहरे भी सामने आए हैं। भाजपा नेतृत्व के साथ अपराधियों की सांठगांठ के चलते ही प्रदेश में भय व दहशत का माहौल बन गया है। महिलाओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाओं में आर्श्चयजनक वृद्धि हुई है। पुलिस हिरासत में मौतों तथा फर्जी एनकाउण्टर की तमाम घटनाओं पर मानवाधिकार आयोग ने कई बार चिंता जताई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+