नशे में धुत लड़कियों ने 'पहलवान' को पटक-पटक कर मारा, VIDEO वायरल

Drunk Girls Beats Boy In Lucknow: लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में नशे में धुत युवक युवतियों ने बार के अंदर जमकर मारपीट की। घटना रविवार देर रात की है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि विभूति खंड थाना क्षेत्र में समिट बिल्डिंग स्थित माय बार में नशे में धुत युवक युवतियों ने जमकर मारपीट की। इस दौरान वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी भी दर्शक बनकर सब देखते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार सुबह तक बिल्डिंग के सभी बार बंद करवा दिए। एसीपी विभूतिखंड स्वतंत्र सिंह, इंस्पेक्टर चंद्रशेखर सिंह और उनकी पूरी टीम ने सोमवार सुबह ही बिल्डिंग में छापेमारी की। बिल्डिंग में पुलिस चौकी खोल दी गई है। सिनोपोलिस थाने की पुलिस चौकी बिल्डिंग में शिफ्ट कर दी गई।

Recommended Video

      नशे में धुत लड़कियों ने 'पहलवान' का उतार पटक-पटक कर पीटा, VIDEO वायरल
      drunk girls beats boy in lucknow video viral

      युवती को द‍िया धक्‍का, फिर...

      प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि रात 11 बजे के करीब समिट बिल्डिंग स्थित माय बार के गेट पर विवाद हुआ, जिसमें एक युवक को दो युवतियों ने मारना शुरू किया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के मुताबिक, युवक ने युवती को धक्का दिया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि इस दौरान वहां गार्ड भी मौजूद थे, लेकिन काफी देर तक वह तमाशा देखते रहे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक मारपीट करने वाले सभी लोग फरार हो गए।

      आधा दर्जन से अधिक युवक और युवतियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

      प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक मारपीट करने वाले आधा दर्जन से अधिक युवक और युवतियों के खिलाफ मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की मदद ली जा रही है। बता दें, इसी समिट बिल्डिंग में घटना से आधा घंटे पहले बार के प्रबंधकों और पुलिस की बैठक हुई थी, जिसमें बार के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के लिए निर्देश भी दिया गया था।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+