केशव प्रसाद मौर्य बोले- धारा 144 का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई, चाहे वो प्रियंका गांधी हों या कोई और...

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा लखनऊ पुलिस पर लगाए गए आरोप पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि जो धारा 144 का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। चाहे वो प्रियंका गांधी हों या कोई और..। इतना ही नहीं मौर्य ने कहा कि कांग्रेस झूठी पार्टी है। उसे अपना नाम झूठी पार्टी रख लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि शनिवार को प्रियंका ने पुलिस पर आरोप लगाया था और आज उससे मुकर गईं।

Deputy CM Keshav Prasad Maurya attacked Priyanka Gandhi

इससे पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गाजियाबाद में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा, 'कांग्रेस और सपा को अपना नाम बदल लेना चाहिए। इनको अपना नाम दंगा पार्टी रख लेना चाहिए, क्योंकि यह समाज में दंगे फैलाने का काम करते हैं।' उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों पार्टियां कानून पर लोगों को बरगला रही हैं। वह लोगों को इस कानून के बारे में दुष्प्रचार कर रही हैं कि यह कानून नागरिकता छीनने वाला है, जबकि यह कानून लोगों को नागरिकता देने वाला है। किसी की नागरिकता इस कानून के तहत नहीं छीनेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक जनवरी से प्रदेश में जन जागरण अभियान चलाकर लोगों को इस कानून के बारे में जागरूक करेगी।

बता दें कि कांग्रेस के स्थापना दिवस पर शनिवार को लखनऊ पहुंची कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी पुलिस पर बदसलूकी करने और गला दबाने का आरोप लगाया था। वह कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम के बाद नागरिकता संशोधन एक्ट का विरोध करने पर गिरफ्तार किए गए पूर्व आईपीएस एसआर दारापुरी के परिवार के लोगों से मिलने जा रही थी। इस दौरान रास्ते में लखनऊ पुलिस ने उन्हें रोक लिया था। इस पर प्रियंका गांधी ने पुलिस पर धक्का देकर गिरने और गला दबाने का गंभीर आरोप लगाया था।

Recommended Video

    Keshav Prasad Maurya मेरठ के SP City के बचाव में उतरे, बोले- बयान गलत नहीं |वनइंडिया हिंदी

    वहीं, डिप्टी सीएम केशव मौर्या रविवार को कर्णावती नदी पर बनने वाले पुल के शिलान्यास कार्यक्रम में मिर्जापुर पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस लाइन में हेलीकाप्टर से उतरने के बाद पत्रकारों से बात करते वक्त उन्होंने कांग्रेस को झूठी पार्टी करार दिया। कांग्रेस पर नागरिकता संशोधन एक्ट पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया। साथ ही प्रियंका गांधी के धारा 144 का उल्लंघन किए जाने पर कहा कि जो भी गलत करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह कोई भी हो।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+