90 साल का दलित बुजुर्ग मंदिर में घुसा तो कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला
झांसी। देश विकास की नयी रफ्तार पकड़ रहा है लेकिन उत्तर प्रदेश के हमीरपुर की यह घटना आपको सोचने को मजबूर कर देगी कि क्या हम हकीकत में विकास की राह पर हैं।

झांसी के हमीरपुर में 90 वर्षीय बुजुर्ग को इसलिए जान से हाथ धोना पड़ा क्यों कि वह एक दलित था और मंदिर में प्रवेश कर गया था। बुजुर्ग दलित को एक युवक ने कुल्हाड़ी से काटकर माल डाला। यही नहीं हत्या करने के बाद बुजुर्ग पर मिट्टी का तेल डालकर उसे जला भी दिया।
सिर से दुपट्टा गिरा तो 4 साल की मासूम को मौत के घाट उतारा
दरअसल जब बुजुर्ग दलित मंदिर में जा रहे थे तभी यहां के एक दबंग संजय नाम के व्यक्ति ने उन्हें भीतर जाने से मना किया। लेकिन जब वह नहीं मानें तो आरोपी ने बुजुर्ग को काट डाला।
अपनी ही बेटी के साथ सोता था ये बाप, कर रहा था वेश्यावृत्ति के लिए तैयार
इलाके में रहने वाले दलितों का कहना है कि यहां के मंदिरों में दलितों को प्रवेश की इजाजत नहीं है। लोगों का कहना है कि मृत बुजुर्ग तीर्थ के लिए जाने वाला था और वह आखिरी बार मंदिर में भगवान के दर्शन करना चाहता था।
वहीं यहां के थाना प्रभारी राम सहाय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उसके खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications