लखनऊ: डकैतों ने लूट के बाद 12 साल की लड़की से किया गैंगरेप
लखनऊ। यूपी की राजधानी में बदमाशों ने घर के सदस्यों को बंधक बनाकर एक घर में न केवल लूटपाट किया बल्कि 12 साल की लड़की से गैंगरेप भी किया।

पीड़ित बच्ची के पिता ने बताई पूरी वारदात
उत्तर प्रदेश में लूटेरों के हौंसले किसकदर बुलंद हैं ये राजधानी लखनऊ में हुई घटना से पता चल जाता है। मामला लखनऊ के पारा इलाके का है।
एक घर में लूट के इरादे से घुसे डकैतों ने परिजनों को बंधक बनाकर न केवल घर में लूटपाट किया बल्कि घर में मौजूद 11 साल की मासूम लड़की को भी नहीं बख्सा। उन्होंने लड़की से गैंगरेप किया।
बताया जा रहा है कि घटना के दौरान लड़की लगातार चीखती रही लेकिन बदमाशों का दिल नहीं पसीजा। पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि 12-13 के संख्या में आए बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।
12-13 की संख्या में थे लूटेरे
पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि मेरी बच्ची जैसे ही घर से भागने लगी उन्होंने उसे पकड़ लिया और अपने साथ बाहर लेकर गए। हमने करीब आधे घंटे बाद अपनी बच्ची का वापस पाया।
पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि हमलावरों ने पहले मुझे, मेरी पत्नी और मेरे बच्चों को मारा। हमें बंधक बनाने के बाद उन्होंने घर में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।
बदमाशों ने घर में मौजूद नगदी, कमड़े और जेवर सभी कुछ उठा ले गए। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले में पिता की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रेप, डकैती और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications