लखनऊ पटाखा फैक्‍ट्री में जबरदस्‍त विस्‍फोट, 6 लोगों के उड़ गये चीथड़े

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में घर में चल रही पटाखा फैक्‍ट्री में आज सुबह करीब 9 बजे विस्‍फोट हो गया जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर है। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाडि़यां मौके पर पहुंची और घायलों को आस-पास के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में लगभग 4 लोगों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है जिन्‍हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Lucknow: Cracker factory blast kills six, injures 14 others

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक मोहनलालगंज क्षेत्र में घरों में पटाखा बनाने का काम लंबे अरसे से चल रहा है। दीपावली करीब होने के कारण घरों में बारूद तथा अन्य सामान भरा रहता है। आज भी रोज की तरह लोग घरों से बारूद तथा अन्य कच्चा माल निकाल रहे थे, इसी बीच तेज विस्फोट हो गया। इससे आसपास के मकान भी दहल गये। विस्फोट में आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिस घर में पटाखे बनाए जा रहे थे उसके मालिक के पास पटाखे बनाने का लाइसेंस तो था लेकिन ये लाइसेंस उन्हें तालाब कि किनारे पटाखे बनाने का मिला था जबकि ये लोग घर को ही फैक्ट्री में तब्दील कर वहां ये काम कर रहे थे कि इसी दौरान विस्फोट हो गया। गंभीर रूप से घायल दर्जन भर से अधिक लोगों को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+