कोरोना से लड़ाई में हर मोर्चे पर सफल रही यूपी की योगी सरकार: आरबीआई रिपोर्ट
लखनऊ। भारतीय रिज़र्व बैंक ने कोविड-19 महामारी को नियंत्रित करने के लिए उत्तर प्रदेश की रणनीति की सराहना की है। आरबीआई द्वारा जारी 'स्टेट फाइनेंस रिपोर्ट' के मुताबिक, यूपी अन्य राज्यों की तुलना में कोरोनो वायरस संक्रमण की पहली लहर में स्थिति को सफलतापूर्वक नियंत्रित करने में सफल रहा। रिपोर्ट में कहा गया कि कोरोना महामारी को नियंत्रित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार ने हर मोर्चे पर अच्छी तरह से कोरोना से लड़ाई लड़ी है। कोविड-19 के खिलाफ लड़ने के लिए तय किए गए 9 मानदंडों में से 8 में यूपी ने पहला स्थान हासिल किया। स्टडी आफ स्टेट बजट की रिपोर्ट के अनुसार, चाहें कोरोना से पीड़ित रोगियों के लिए अस्पतालों, चिकित्सा उपकरणों या मास्क और वेंटिलेटर की व्यवस्था हो, उत्तर प्रदेश ने सबसे तेज और प्रभावी तरीके से काम किया।

योगी सरकार ने आरबीआई की वार्षिक स्टडी ऑफ स्टेट बजट रिपोर्ट में शीर्ष स्थान हासिल किया है। केंद्र सरकार और आरबीआई द्वारा कोविड-19 के खिलाफ लड़ने के लिए तय किए गए 9 मानदंडों में से 8 में यूपी ने पहला स्थान हासिल किया। स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे में सबसे ज्यादा खर्च करने वाले राज्यों की सूची में आंध्र प्रदेश, झारखंड, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बाद उत्तर प्रदेश शीर्ष पर रहा। साथ ही यूपी ने कोरोना रोगियों को मुफ्त उपचार प्रदान करने के लिए पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के बाद पहला स्थान हासिल किया।
बता दें, इमरजेंसी लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस सुविधा प्रदान करने के लिए यूपी, त्रिपुरा और तमिलनाडु एकमात्र ऐसे राज्य हैं जो सूचीबद्ध हैं। रिपोर्ट में कहा गया है, ''डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मचारियों को गुजरात, तमिलनाडु और चेन्नई के बाद एन-95 मास्क देने में यूपी शीर्ष पर है।कोरोना महामारी के दौरान लोगों की मदद करने के मामले में यूपी के बाद 18 अन्य राज्य हैं।''












Click it and Unblock the Notifications