COVID-19: यूपी में अबतक 1774 सक्रिय मामले, आरोग्य सेतु ऐप से मिले 10 पॉजिटिव केस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या 1774 पहुंच गई है, जबकि 1759 मरीज ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि सोमवार को ऐसा पहली बार हुआ है कि राज्य में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की तुलना में डिस्चार्ज किए गए लोगों की संख्या अधिक थी। उन्होंने बताया कि लोगों को इससे डरना नहीं चाहिए, बल्कि आगे आना चाहिए और टेस्ट करवाना चाहिए।

COVID 19 cases in uttar pradesh latest news and update

आरोग्य सेतु ऐप से मिले 10 कोरोना पॉजिटिव

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में लोगों द्वारा बड़ी संख्या में आरोग्य सेतु ऐप का लगातार उपयोग किया जा रहा है। लखनऊ मुख्यालय से अब तक 2722 लोगों को कॉल किए गए हैं, जिनको एलर्ट जनरेट हुए हैं। इनमें से 10 लोग पॉजिटिव मिले हैं। सोमवार को पूल टेस्टिंग के लिए 289 पूल लगाए गए, जिसमें से 32 पूल पॉजिटिव पाए गए। सर्विलांस टीमें हॉटस्पॉट और नॉन-हॉटस्पॉट दोनों जगह सर्वे कर रही हैं, अब तक 70 हजार 129 टीम इसपर कार्य कर चुकी हैं, जिन्होंने 58 लाख 53 हजार 570 घरों का सर्वे किया है।

अबतक 2 लाख 81 हजार 408 श्रमिक प्रदेश लौट

अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने बताया कि आज तक 233 ट्रेनों में 2 लाख 81 हजार 400 से अधिक श्रमिक प्रदेश लौट चुके हैं। आज 12 ट्रेनें आ चुकी हैं, 190 ट्रेनों की अनुमति हम दे चुके हैं, जो अगले 2 से 3 दिन में आएंगी, इनमें लगभग 2 लाख 24 हजार श्रमिक आ सकेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि हर श्रमिक जो बाहर से आ रहा है, उसका पूरा सम्मान करें, कोई भी पैदल न चले, अगर कोई पैदल चल रहा है तो संबंधित जिला प्रसाशन उनकी व्यवस्था समुचित रूप से करते हुए सुरक्षित घर पहुंचाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+