COVID-19: लखनऊ, नोएडा समेत यूपी के 15 जिले लॉकडाउन, योगी सरकार का फैसला

लखनऊ। कोरोना वायरस को रोकने के लिए प्रदेश सरकार सरकार ने अहम फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने देश के 75 जिलों को 31 मार्च तक लॉकडाउन करने का फैसला लिया है। इन 75 जिलों में उत्तर प्रदेश के भी सात जिले शामिल हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने भी राज्य के 15 जिलों में लॉकडाउन करने का फैसला लिया है। योगी सरकार ने 15 जिलों में 25 मार्च तक लॉकडाउन की घोषणा की है।

Coronavirus Update: 7 districts of UP including Lucknow, Noida lockdown

यूपी के 15 लिए हुए लॉकडाउन
दरअसल केंद्र सरकार ने 75 जिलों को लॉकडाउन करने का फैसला लिया है। इन जिलों में उत्तर प्रदेश के भी सात जिले शामिल हैं। योगी सरकार ने 15 जिलों में लॉकडाउन करने की बात कही है। केंद्र सरकार के फैसले के बाद लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, कानपुर, मेरठ, गोरखपुर, नोएडा, मुरादाबाद, प्रयागराज, आजमगढ़, अलीगढ़, बरेली, सहारनपुर, वाराणसी और लखीमपुर खीरी पूरी तरह से लॉकडाउन रहेंगे। दरअसल जिन शहरों में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं या फिर मौतें हुई हैं वहां पर लॉकडाउन रहेगा।

31 मार्च तक ट्रेनों को किया रद्द
लॉकडाउन के दौरान सभी लोग घरों में ही रहेंगे। जरुरत की सभी चीजें उन्हें मिलती रहेंगी। मसलन खाने-पीने और मेडिकल व्यवस्थाएं जारी रहेंगीं। इससे पहले रेलवे ने कोरोना वायरस के चैन को रोकने के लिए 31 मार्च तक सभी मेल, एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इस दौरान सिर्फ मालगाड़ियों का संचालन किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+